Question 1.
सन्तुलित भोजन किसे कहते हैं ?
Solution:
हमारे शरीर की वृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमारे भोजन में वे सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में होने चाहिए जिनकी आवश्यकता हमारे शरीर को है। कोई भी पोषक तत्व न अधिक हो न कम। हमारे भोजन में पोषक तत्त्व, विटामिन्स एवं खनिज के साथ पर्याप्त मात्रा में रेशे युक्त खाद्य तणि जल भी होना चाहिए। इस प्रकार के आहार को संतुलित आहार’ कहते हैं।
Question 2.
भोजन के प्रमुख कार्य क्या है ?
Solution:
भोजन के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं
- भोजन शरीर को शक्ति प्रदान करता है।
- भोजन के द्वारा शरीर का निर्माण और मरम्मत का कार्य होता है। |
- भोजन के द्वारा रोगों से सुरक्षा होती है।
- भोज्य तत्वों से एन्जाइम तथा हार्मोन्स बनता है जो शरीर के लिए लाभकारी होता है।
Question 3.
कुपोषण से आप क्या समझते हैं ? विटामिन्स की कमी से होने वाले रोगों के नाम लिखिए ?
Solution:
शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी या अधिकता कुपोषण है जिसके कारण बच्चे कई बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। शरीर में विभिन्न प्रकार के विटामिन्स की कमी के कारण रतौंधी, बेरी-बेरी, स्कर्वी, रिकेट्स, आदि रोग होते हैं। |
Question 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएउत्तर-
(क) शरीर में आवश्यक ___ तत्वों की कमी या अधिकता ही कुपोषण है।
(ख) भोजने हमारे शरीर को ___ प्रदान करता है।
(ग) भोजन के द्वारा शरीर का निर्माण तथा ____ का कार्य होता. है। |
(घ) प्रोटीन की कमी से _____ एवं ____ रोग होते हैं।
Solution:
(क) शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी या अधिकता ही कुपोषण है।
(ख) भोजने हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करता है।
(ग) भोजन के द्वारा शरीर का निर्माण तथा मरम्मत का कार्य होता. है। |
(घ) प्रोटीन की कमी से क्वॉशियोरकर एवं मेरास्मस रोग होते हैं।
प्रोजेक्ट वर्क : नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
We hope the UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 3 (खेल एवं हमारा भोजन) help you.