UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी)

 UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी)

महत्वपूर्ण गद्यांश की व्याख्या

अन्धा! वह ………….. अन्या था?

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘छिपा रहस्य’ नामक पाठ से लिया गया है। इस कहानी के रचयिता क्वेन्टीन रेनाल्ड हैं।

प्रसंग – जोजफ घोड़े के सोकर न उठने की बुरी खबर पियरे को मिली। वह अपने प्यारे घोड़े के दर्शन करना चाहता था।

व्याख्या – घर जाते समय पियरे सड़क पर एक ट्रक से टकराकर दम तोड़ गया। एंबुलेंस के डॉक्टर ने उसकी लाश को देखकर बताया कि यह कई सालों से अन्धा था। इसे बहुत गहरा मोतियाबिन्द था और तुम कहते  हो कि यह मेरे लिए काम करता था। जैक ने कहा कि मुंझे भी यह नहीं मालूम था कि पियरे बहुत दिनों से अन्धा है। यह भेद तो पियरे के प्रिय घोड़े जोजफ को ही मालूम था।

पाठ का सार (सारांश)

कनाडा में मॉन्ट्रियल नाम का एक बड़ा शहर है। दूधगाड़ी चलाने वाला पियरे वहाँ की छोटी सड़क एडवर्ड-स्ट्रीट को अच्छी तरह जानता था; क्योंकि वह उस सड़क पर बसे चालीस परिवारों को दूध बाँटता था। पियरे ने अपने सफेद घोड़े का नाम जोजफ रखा था। घोड़ा बहुत वफादार था और बिना लगाम-इशारे से चलता था।

बूढ़ा हो जाने पर कम्पनी के मैनेजर ने पियरे को रिटायर करके उसे पेंशन देना चाहा; परन्तु पियरे ने रिटायर होने से इनकार कर दिया; क्योंकि वह प्रिय घोड़े जोजफ के साथ ही रिटायर होना चाहता था।

अस्तबल के सुपरवाइजर जैक ने एक दिन सुबह पियरे को बुरी खबर सुनाई। घोड़ा जोजफ सोकर नहीं उठा। पियरे के दिल में दर्द था। वह घर वापस चला और सड़क पर आकर एक ट्रक से टकरा गया; क्योंकि वह अन्धा था। पाँच सालों से किसी को भी पता नहीं था कि पियरे अन्धा है। केवल उसका घोड़ा जोजफ यह रहस्य जानता था।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को

प्रश्न 1.
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कहानी को पूरा कीजिए एक चिड़िया के दो बच्चे थे। दोनों बच्चे अभी मात्र दो दिन के थे और बहुत ही भूखे थे। बाहर घनघोर बारिश हो रही थी और तेज आँधी चल रही थी ठंड के मारे बुरा हाल था।
उत्तर :
चिड़िया बेचारी सोच रही थी कि अपने बच्चों को खाना कैसे खिलाए। इतनी बारिश में उन्हें छोड़कर वह घोंसले से कैसे निकले । चिड़िया इसी चिंता में गुम थी कि पास के कोटर में बैठे मादा तोते ने आवाज लगाई। वह बोली “चिड़िया बहन किस चिंता में डूबी हो?” चिड़िया ने उदासी के स्वर में मादा तोते को सारी बात बताई। मादा तोते के पास अनार के कुछ  दाने थे उसने कहा मेरे बच्चे तो सो रहे हैं। उन्होंने भरपेट खा लिया है। तुम ये अनार के दाने अपने बच्चों को खिला दो और स्वयं भी खा लो। चिड़िया ने मादा तोते को धन्यवाद किया और अपने बच्चों को अनार के दाने खिलाए।

प्रश्न 3.
स्वयं करें

विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
यदि आपको कहीं घायल व्यक्ति मिले तो उसकी सहायता किस प्रकार करेंगे ?
उत्तर ;
यदि मुझे कोई घायल व्यक्ति मिलेगा तो मैं उसका प्राथमिक उपचार कसँगा और 102 नंबर पर फोन करके एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था करूँगा।

प्रश्न 2.
स्वयं करें।

कहानी से

नीचे दिए गए प्रश्नों में सही विकल्प चुनकर सही (✓) का निशान लगाइए –

प्रश्न 1.
पियरे जिस छोटी सड़क पर दूध बाँटता था, उसका नाम था –

(क) मॉन्ट्रियल स्ट्रीट
(ख) जैक स्ट्रीट
(ग) कनाडा स्ट्रीट
(घ) एडवर्ड स्ट्रीट (✓)

प्रश्न 2.
जैक को पियरे के बुढ़ापे का पता तब चला, जब एक दिन पियरे –

(क) लँगड़ाता हुआ आया
(ख) धीरे-धीरे आया
(ग) एक आदमी का सहारा लेकर आया
(घ) लाठी के सहारे चलते हुए आया (✓)

प्रश्न 3.
पियरे ने रिटायर होने से इनकार कर दिया; क्योंकि –

(क) रिटायर होने की बात सुनकर उसे धक्का लगा था।
(ख) वह अपने प्यारे घोड़े जोजफ से रोज नहीं मिल सकता था। (✓)
(ग) वह अभी बूढ़ा नहीं हुआ था।
(घ) उसे दूध बाँटने का काम अच्छा लगता था।

प्रश्न 4.
पियरे अपने घोड़े का नाम सन्त जोजफ के नाम पर क्यों रखना चाहता था?
उत्तर :
सन्त जोजफ भले और परोपकारी थे; इसीलिए पियरे अपने घोड़े का नाम उनके नाम पर रखना चाहता था।

प्रश्न 5.
पियरे और जोजफ के बीच वह कौन-सी बात थी, जिसका रहस्य किसी को पता नहीं था?
उत्तर :
पियरे के अन्धेपन का रहस्य किसी को भी पता नहीं था।

प्रश्न 6.
पाठ वे आधार पर बताइए कि ‘समूह 2′ का कौन-सा शब्द समूह 1′ के शब्द से सम्बन्धित है। उन शब्दों को चुनकर समूह 1 के सामने लिखिए –
उत्तर :

प्रश्न 7.
कहानी का कौन सा अंश आपको सबसे अच्छा लगा और क्यों?
उत्तर :
कहानी का अंतिम अंश मुझे सबसे अच्छा लगा जब पियरे अपने घोड़े की मृत्यु की तकलीफ न सह सका और सड़क हादसे में स्वयं भी मारा गया।

प्रश्न 8.
कहानी के किस पात्र ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया? क्यों?
उत्तर :
पियरे ने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया क्योंकि पियरे का चरित्र और स्वभाव बताता है कि वह अपने घोड़े से कितना प्यार करता है। वह जोजफ को अपना मित्र समझता है और उसके लिए बहुत ही संवेदनशील है। वह जोजफ से अत्यधिक स्नेह करता है। एक मनुष्य का एक पशु से इस तरह प्रेम करना दुर्लभ है।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए (शुद्ध करके) –
उत्तर :

प्रश्न 2.
नीचे लिखे शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए (लिखकर) –
उत्तर :

प्रश्न 3.
नीचे लिखे वर्ग – क तथा वर्ग – ख के शब्दों में से एक-एक शब्द लेकर साथ-साथ प्रयोग में आने वाले विपरीतार्थी शब्दों के सही जोड़े बनाइए। उदाहरण = अपना-पराया (बनाकर) –
उत्तर :

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्द-युग्मों को अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
उत्तर :

  • शब्द युग्म – वाक्य प्रयोग
  • छोटी-छोटी – छोटी-छोटी वस्तुएँ भी अपनी जगह महत्त्वपूर्ण होती हैं।
  • जीव-जन्तु – जंगल में अनेक प्रकार के जीव-जन्तु होते हैं।
  • आस-पास – घर के आस-पास रहने वालों को पड़ोसी कहते हैं।
  • कुछ न कुछ – निठल्ला बैठने की अपेक्षा कुछ-न-कुछ करते रहना लाभदायक होता है।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए –
उत्तर :

(क) जिसे दिखाई न देता हो।              – नेत्रहीन
(ख) रोगियों को ले जाने वाली गाड़ी।   – एम्बुलेंस
(ग) जहाँ घोड़े रखे जाते हैं।                 – अस्तबले
(घ) जिसकी कोई हद न हो।               – बेहद

प्रश्न 6.
(क) इन शब्दों का अर्थ शब्दकोश से ढूँढ़कर लिखिए –
ख्याति, देहावसान, एम्बुलेंस, दिलासा, तनख्वाह
(ख) अब इन शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर :

इसे भी जानें –
नोट  विद्यार्थी ध्यान दें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी) help you.

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

UP Board Solution सबसे पहले पाएं!

UP Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें
होम क्विज वीडियो नोट्स NCERT