UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 12 दक्षिण भारत (छठी से ग्यारहवीं शताब्दी)

 UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 12 दक्षिण भारत (छठी से ग्यारहवीं शताब्दी)

UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 12 दक्षिण भारत (छठी से ग्यारहवीं शताब्दी)

अभ्यास

प्रश्न 1.
राष्ट्रकूट वंश की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर :
राष्ट्रकूट वंश की राजधानी मान्यखेट थी।

प्रश्न 2.
किस चोल शासक ने श्रीलंका को जीता?
उत्तर :
चोल शासक राजेन्द्र प्रथम ने सम्पूर्ण श्रीलंका को जीत लिया था।

प्रश्न 3.
दक्षिण भारतीय मन्दिरों की विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर :
दक्षिण भारतीय शासकों की मन्दिर निर्माण में विशेष रुचि थी। इन शासकों ने एलोरा का कैलाश मन्दिर, विरुपाक्ष मन्दिर, बृहदेश्वर मन्दिर, महाबलीपुरम् का रथ मन्दिर जैसे विश्व प्रसिद्ध मन्दिरों का निर्माण कराया। इन्होंने भारतीय कला एवं संस्कृति को दूर दराज के देशों तक फैलाया।

प्रश्न 4.
दक्षिणी भारत के राज्यों का किन-किन देशों से व्यापारिक सम्बन्य था।
उत्तर :
दक्षिणी भारत के राज्यों का यूनान, रोम, मिश्र, मलय द्वीप समूह और चीन के साथ व्यापारिक सम्बन्ध था।

प्रश्न 5.
चोलों के शासन व्यवस्था का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
चोलों की शासन व्यवस्था बहुत विकसित और सुव्यवस्थित थी। समस्त साम्राज्य को ‘राष्ट्रम’ कहते थे। प्रांतों को ‘मण्डलम’, जनपद को ‘नाडू’ और गाँवों को ‘कुर्रम’ कहा जाता था। कुर्रम अपनी बैठकों में समस्याओं का समाधान करते थे। वे सिंचाई के लिए तालाब बनवाते थे, कर वसूलते थे। वे आर्थिक रूप से स्वावलम्बी थे। यहीं से स्थानीय स्वशासन यानी आज से मिलती-जुलती पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत हुई।

प्रश्न 6.
दक्षिण पूर्व एशिया के देशों पर भारतीय संस्कृति के प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
दक्षिण पूर्व एशिया के देशों पर भारतीय संस्कृति का व्यापक प्रभाव दिखाई देता है। कम्बोडिया और चंपा में भारतीय कला, साहित्य व भाषा का विस्तार हुआ। इंडोनेशिया में रामायण की कहानी लोकप्रिय है, जिसमें अनेक संस्कृत शब्द हैं। संसार में सबसे विशाल बौद्धमन्दिर बोरोबुदूर में है। कम्बोडिया में अंकोरवाट मन्दिर विश्व की धरोहर है।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित के विषय में लिखिए –

(क) अंकोरवाट
(ख) शंकराचार्य
(ग) रामानुजाचार्य
(घ) एलोरा मन्दिर

उत्तर :

(क) अंकोरवाट – अंकोरवाट का बहुत विशाल मन्दिर कम्बोडिया में स्थित है। यह मन्दिर विश्व की धरोहर है। इसकी दीवारों पर रामायण-महाभारत की कहानियाँ उभरी हुई मूर्तियों में अंकित हैं।

(ख) शंकराचार्य – शंकराचार्य ने उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में चार मठों की स्थापना की। इन्होंने आत्मा और परमात्मा को एक बताकर एकेश्वरवाद का प्रचार किया। इससे लोगों में राष्ट्रीय एकता की भावना को विकास हुआ।

(ग) रामानुजाचार्य – 11वीं सदी में दक्षिण के सन्त रामानुजाचार्य ने शक्ति और ज्ञान को ईश्वर प्राप्ति का साधन बताया।

(घ) एलोरा मन्दिर – राष्ट्रकूट शासक, कृष्ण प्रथम ने एलोरा में विशाल चट्टान को काटकर कैलाश मन्दिर बनवाया। यह कई मंजिलों वाला है।

प्रश्न 8.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) एलोरा का कैलाश मन्दिर दन्ति दुर्ग राष्ट्रकूट शासक ने बनवाया।
(ख) चोल काल में गाँव को कुर्रम कहा जाता था।
(ग) अंकोरवाट मन्दिर कम्बोडिया देश में स्थित है।
(घ) पल्लव शासकों ने रथ मन्दिर का निर्माण कराया।

गतिविधियाँ – मानचित्र में देखकर निम्नलिखित को पूराः करिए –

We hope the UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 12 दक्षिण भारत (छठी से ग्यारहवीं शताब्दी) help you.

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1