UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल

 UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल

पृथ्वी के परिमण्डल

दिए गए मानचित्र 6.2 को देखकर बताइए (मानचित्र पाठ्यपुस्तक से देखकर)

 अमेजन घाटी (नदी) कहाँ पर स्थित है?
उत्तर
अमेजन घाटी दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।

 प्रशांत महासागर के पूरब तथा अटलाण्टिक महासागर के पश्चिम (दोनों के मध्य) कौन-सा महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
इन दोनों महासागरों के मध्ये उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप स्थित हैं।

● दक्षिण अण्टार्कटिका महासागर के किस दिशा में दक्षिणी अमेरिका स्थित है?
उत्तर
पश्चिम दिशा में स्थित है।

● दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के रिक्त मानचित्र पर ( शिक्षक/एटलस की सहायता से) भूमध्य रेखा, अमेजन नदी तथा एण्डीज पर्वत को दर्शाइए।
नोट- स्वयं करें।

दिए गए मानचित्र 6.2 को देखकर बताइए (मानचित्र पाठ्यपुस्तक से देखकर)

● भूमध्य सागर तथा आर्कटिक महासागर के मध्य कौन-सा महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
यूरोप महाद्वीप स्थित है।

● अटलांटिक महासागर के किस दिशा में यूरोप महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
पूर्व दिशा में स्थित है।

● यूराल पर्वत के पूरब में कौन-सा महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
एशिया महाद्वीप स्थित है।

● यूरोप महाद्वीप में अनेक देश हैं- इंग्लैण्ड, इटली, जर्मनी, पुर्तगाल, पोलैण्ड, फ्रांस, स्वीडन, नार्वे इत्यादि। इन्हें शिक्षक तथा एटलस की सहायता से जानिए।
नोट- स्वयं करें।

● दिए गए मानचित्र संख्या 6.2 पर दक्षिणी महासागर, अंटार्कटिका तथा आस्ट्रेलिया महाद्वीप को देखिए।
नोट- स्वयं करें।

●अण्टार्कटिका महाद्वीप के किस दिशा में आस्ट्रेलिया स्थित है?
उत्तर
उत्तर दिशा में स्थित है।

● मानचित्र संख्या 6.2 को देखकर आस्ट्रेलिया के चारों ओर स्थित महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर
हिंद महासागर, प्रशान्त महासागर।

आप सोचिए और बताइए

● कंगारुओं का देश किसे कहा जाता है?
उत्तर
आस्ट्रेलिया को।

● विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल-भित्ति किस महासागर में स्थित है?
उत्तर
विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रशांत महासागर में स्थित है।

● जब भारत में शीत ऋतु होती है तब आस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है। क्यों?
उत्तर
सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी का जो हिस्सा सूर्य की तरफ आ जाता है उस हिस्से में गर्मी पड़ती है और जो हिस्सा सूर्य से दूर हो जाता है, उस हिस्से में सर्दी पड़ती है, भारत पृथ्वी के उत्तरी अक्षांश में है जबकि ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी अक्षांश में। इसलिए दिसंबर में उत्तरी अक्षांश जब सूर्य से दूर हो जाता है तो उस समय भारत में सर्दी पड़ती है। और दक्षिणी अक्षांश सूर्य के सामने हो जाता है। तो ऑस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है।

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पृथ्वी के परिमण्डलों के नाम लिखिए।
उत्तर
पृथ्वी को चार परिमण्डलों में बाँटा गया है। ये चार परिमण्डल हैं–

  1. स्थलमण्डल
  2. जलमण्डल
  3. वायुमण्डल
  4. जैवमण्डल

(ख) विश्व का सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया और सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।

(ग) “संसार की छत’ किस पठार को कहा जाता है?
उत्तर
‘संसार की छत’ तिब्बत के पठार को कहा जाता है।

(घ) हमारी पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर
हमारी पृथ्वी पर जलीय भाग अधिक है इसीलिए इसे नीला ग्रह कहते हैं।

(ङ) वायुमण्डल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
उत्तर
वायुमण्डल की विभिन्न परतें हैं-क्षोभमण्डल, समतापमण्डल, मध्यमण्डल, अयानमण्डल तथा बर्हिमण्डल।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) अफ्रीका महाद्वीप से कर्क, मंकर और भूमधयरेखा तीनों ही गुजरती हैं।
(ख) विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशान्त महासागर है।
(ग) विश्व प्रसि) पिरामिड मिस्र देश में है।
(घ) यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप के बीच भूमध्य सागर है।

प्रश्न 3.
स्तम्भों का मिलान कीजिए-
उत्तर

भौगोलिक कुशलताएँ                                     नोट- विद्यार्थी मानचित्र देखकर स्वयं प्रदर्शित करें।
परियोजना कार्य (Project work)                   नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल help you.

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1