UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 2 भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना

 UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 2 भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना

UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 2 भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना

भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
उत्तर
(1) प्लासी के युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किया था-
(क) क्लाइव ने 
(ख) कार्टिभर ने।
(ग) कैप्टन लाली ने
(घ) हेक्टर मुनरो ने

(2) मुर्शिदाबाद से मुंगेर अपनी राजधानी स्थानांतरित करने वाला बंगाल का नवाब-
(क) सिराजुद्दौला
(ख) मीरजाफर
(ग) मीर कासिम 
(घ) नज्मुद्दौला

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(1) ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी की ताकत बढ़ाने में किसका विशेष योगदान था?
उत्तर
ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी की ताकत बढ़ाने में लार्ड क्लाइव का विशेष योगदान था।

(2) ईस्ट इण्डिया कंपनी नील, कॉफी, चाय के बाग कहाँ लगाती थी?
उत्तर
ईस्ट इण्डिया कंपनी नील, कॉफी, चाय के बागान भारत में लगाती थी।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न ।
(1) प्लासी का युद्ध किसके बीच हुआ था?
उत्तर
प्लासी का युद्ध क्लाइव और सिराजुद्दौला के बीच हुआ था।

(2) बक्सर के युद्ध का महत्त्व बताइए?
उत्तर
बक्सर के युद्ध का भारतीय इतिहास में बहुत महत्व है। जहाँ प्लासी की जीत ने अंग्रेजों की आर्थिक स्थिति मजबूत की, वहीं बक्सर की जीत ने अंग्रेजों के पैर भारत में और मजबूत कर दिए।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(1) अंग्रेजों के व्यापार के लिए भारत की क्या-क्या चीजें महत्त्वपूर्ण थी?
उत्तर
अंग्रेजों के व्यापार के लिए भारत की निम्न चीजें महत्वपूर्ण थीं-

  • चुंगीकर में छूट तथा सामानों को एक स्थान से दूसरे स्थानों तक ले जाने की छूट, जिससे उनका सामान दूसरों से सस्ता हो।
  • व्यापार में मनमानी करने, भारतीयों को अपना सामान सस्ता बेचने, कंपनी का माल महँगा खरीदने, प्रतिद्वंद्वी यूरोपीय व्यापारियों को बाहर रखने और कंपनी का व्यापार भारतीय राजाओं की नीतियों से | स्वंतत्र रहकर जारी रखने के लिए मजबूर करना आदि।।
  • बंदरगाहों के पास किलेबन्दी करने, पट्टे पर प्राप्त स्थाने का प्रशासन चलाने तथा अपने साथ लाये हुए सोने-चाँदी से भारतीय सिक्के ढालने की अनुमति क्षेत्रीय शासक से प्राप्त करना। इसके बदले क्षेत्रीय राज्य को बंदरगाह से प्राप्त चुंगी का आधा हिस्सा राजा को देना।

ब्रिटिश कंपनी भारत में राजनीतिक सत्ता स्थापित करने के लिए भारतीय राजाओं के साथ इन्हीं हथकण्डों का इस्तेमाल कर बड़ी चतुराई के साथ अपना राज्य बढाती रही। इस तरह एक ऐसा वक्त आया, जब अंग्रेज भारत के राजाओं व नवाबों को हटाकर खुद शासन चलाने लगे।। प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 2 भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना help you.

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

UP Board Solution सबसे पहले पाएं!

UP Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें
होम क्विज वीडियो नोट्स NCERT