UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत : उद्योग-धंधे

 UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत : उद्योग-धंधे

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत : उद्योग-धंधे

भारत : उद्योग-धंधे

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए
(क) भारी एवं लघु उद्योग में क्या अन्तर है?
उत्तर
भारी यां वृहद् उद्योग बड़े पैमाने पर स्थापित किए जाते हैं। जिनके लिए अधिक पूँजी, कच्चा माल, श्रमशक्ति, भूमि, मशीन एवं शक्ति के साधनों की आवश्यकता होती है तथा अधिक मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन होता है। जैसे-लोहा-इस्पात, सीमेंट, दवाएँ, रासायनिक खादें, वस्त्र उद्योग, वायुयान, जलयान, मोटरगाड़ी, रेल के इंजन व डिब्बे आदि।

ये उद्योग सरकारी एवं निजी, दोनों क्षेत्रों में लगाए जाते हैं। इसके विपरीत लघु उद्योगों में कम पूँजी, श्रम एवं शक्ति के साधन तथा छोटी-छोटी मशीनों की आवश्यकता होती है। ये हल्के कच्चे माल का प्रयोग करते हैं तथा हल्की वस्तुओं का निर्माण करते हैं। कई बार ये भारी उद्योगों के उत्पादों के छोटे-छोटे भाग भी बनाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान, पंखे, सिलाई मशीन, साइकिल, जूते, तेल, माचिस, खिलौना आदि लघु . उद्योग के उदाहरण हैं। ये उद्योग केवल निजी क्षेत्र में लगाए जाते हैं।

(ख) कृषि पर आधारित चार उद्योगों के नाम लिखिए।
उत्तर
रेशम उद्योग, चीनी उद्योग, सूती वस्त्र उद्योग तथा जूट उद्योग।

(ग) भारत के तीन सीमेण्ट उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए?
उत्तर
उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, राजस्थान सीमेन्ट उत्पादक प्रदेश हैं।

(घ) भारत में वायुयान उद्योग कहाँ-कहाँ स्थित हैं?
उत्तर
भारत में वायुयान उद्योग बेंगलुरु, कानपुर, लखनऊ, नासिक (महाराष्ट्र) तथा कोरापुट (उड़ीसा) में स्थित हैं।

(ङ) बंगलुरू को भारत की सिलिकॉन घाटी क्यों कहते हैं?
उत्तर
कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू को भारत की सिलिकॉन घाटी कहा जाता है क्योंकि भारत में सॉफ्टवेयर की सबसे अधिक कंपनियाँ बंगलुरू में ही हैं।

(च) तेल शोधन शालाओं से प्राप्त होने वाले उत्पादों के नाम लिखिए?
उत्तर
खनिज तेल शोधन से गैस, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन (मिट्टी का तेल) तथा पेट्रोलियम जेली आदि वस्तुएँ मिलती हैं।

प्रश्न 2.
कारण बताइए
(क) भारत के लौह-इस्पात उद्योग दक्षिण के पठार में स्थित हैं।
उत्तर
इसका कारण है कि दक्षिण के पठार में कच्चा सामान जैसे- कच्चा लोहा, कोयला, चूना, डोलोमाइट मैंगनीज आदि आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं जिससे यहाँ पर माल ढुलाई में कम खर्च होता है।

(ख) गुजरात और महाराष्ट्र में सूती-वस्त्र उद्योग के कारखाने अधिक हैं।
उत्तर
गुजरात और महाराष्ट्र में कपास अधिक होता है, यही कारण है कि यहाँ सूती वस्त्र उद्योग के कारखाने अधिक हैं।

(ग) नमक में आयोडीन मिलाया जाता है।
उत्तर
नमक में आयोडीन मिलाया जाता है क्योंकि आयोडीन घंघा रोग से बचाव के लिए उपयुक्त है।

(घ) जापान विकसित देश है।
उत्तर
जापान एक विकसित देश है क्योंकि वह एक औद्योगिक देश है। वहाँ बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हैं। वहाँ कुशल व शिक्षित श्रमिक तथा उच्च एवं आधुनिक तकनीकी के कारण भारी मात्रा में उच्च स्तर की वस्तुओं का उत्पादन होता है।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) रेल के डिब्बे कपूरथला में बनाए जाते हैं (चितरंजन, कपूरथला, वाराणसी)
(ख) सीमेण्ट के लिए चूना पत्थर कच्चा माल है (ताँबा, लौह अयस्क, चूना पत्थर)
(ग) राँची में भारी मशीन बनाने का कारखाना है (जलयान, भारी मशीन, तेलशोधन)
(घ) कहवा फल से प्राप्त किया जाता है। (तना, फल, जड़)

प्रश्न 4.
सही जोड़े बनाइए-
उत्तर

भौगोलिक कुशलताएँ-
 भारत के निम्नलिखित उद्योग केन्द्रों को भारत के रिक्त मानचित्र पर दर्शाइए-

● नोट- भारत के मानचित्र पर इन स्थानों को बच्चे स्वयं अंकित करें।

परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें। 

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत : उद्योग-धंधे help you.

Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1