अभ्यास ।
Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) पर्यावरणीय असंतुलन के दुष्परिणाम लिखें।
(ख) पेड़-पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में किस प्रकार सहायता करते हैं?
(ग) जनसंख्या बढ़ने से कौन-कौन सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?
(घ) ऊर्जा के कौन-कौन से स्रोत हैं ?
Solution:
(क)- आँधी, तूफान, अकाल जैसी आपदाएँ तथा प्रदूषण आदि सभी पर्यावरण असन्तुलन के दुष्परिणाम हैं।
(ख)- पेड़-पौधे पर्यावरण का सन्तुलन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे वायु में से कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अवशोषित कर लेते हैं तथा इसमें ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। पेड़-पौधे वर्षा कराकर
पृथ्वी पर तथा वायुमण्डल में जल की उचित मात्रा को बनाए रखते हैं। इसके साथ ही वे वायुमण्डलीय ताप, को भी नियंत्रित रखते हैं। ये मिट्टी के कटाव को रोककर उसकी उर्वरा शक्ति को बनाए रखते हैं।
(ग)- जनसंख्या बढ़ने से निम्नलिखित समस्याएँ उत्पन्न होती हैं- १. अधिक अन्न उगाने तथा मकान बनाने के लिए वनों की अन्धाधुंध कटाई की जाती है। २. अधिक मकानों के बनने तथा कारखानों के लगाए जाने के कारण कृषि कम हो रही है। ३. अधिक उद्योगों, और वाहनों से वातावरण प्रदूषित होता है। ४. इससे ऊर्जा के स्रोतों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। |
(घ)- सूर्य का प्रकाश, कोयला, लकड़ी, पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस, मिट्टी का तेल, गोबर गैस, गोबर के कंडे, बिजली आदि ऊर्जा से स्रोत हैं।
Question 2.
मिलान कीजिए वृक्षारोपण
Solution:
Question 3.
नीचे दिए गए प्रश्नों में उत्तर के रूप में तीन विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनें।
(क) जल का मुख्य स्रोत है
1. हैण्डपम्प
2. तालाब
3. वर्षा
(ख) प्रदूषित जल के पीने से रोग होता है
1. हैजा
2. खसरा ।
3. कैंसर
(ग) समुद्र से प्राप्त होता है
1. पेट्रोल
2. आयोडीन
3. जड़ी-बूटी
Solution:
(क) जल का मुख्य स्रोत है
1. हैण्डपम्प
2. तालाब
3. वर्षा ✓
(ख) प्रदूषित जल के पीने से रोग होता है
1. हैजा ✓
2. खसरा ।
3. कैंसर
(ग) समुद्र से प्राप्त होता है
1. पेट्रोल
2. आयोडीन ✓
3. जड़ी-बूटी
Question 4.
रिक्त स्थानों को भरें
(क) कल कारखानों से निकले ___ को नदियों में बहा देने से उनका जल ___ हो रहा है।
(ख) पृथ्वीं में उपलब्ध संसाधन ___ मात्रा में हैं।
(ग) साधारण नमक ___ में पाया जाता है।
(घ) गंगा के प्रदूषण का बढ़ना ___ का संकेत है।
Solution:
(क) कल कारखानों से निकले कचरों को नदियों में बहा देने से उनका जल प्रदूषित हो रहा है।
(ख) पृथ्वीं में उपलब्ध संसाधन सीमित मात्रा में हैं।
(ग) साधारण नमक समुद्र में पाया जाता है।
(घ) गंगा के प्रदूषण का बढ़ना खतरे का संकेत है।
प्रोजेक्ट वर्क– विद्यार्थी स्वयं करें।
We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 10 (पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम) help you.