up board class 9th hindi | नवीनतम पाठ्यक्रम एवं अंक-विभाजन

By | May 1, 2021

up board class 9th hindi | नवीनतम पाठ्यक्रम एवं अंक-विभाजन

हिन्दी
 
नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार हिन्दी का 70 अंकों का एक प्रश्न-पत्र होगा और इसके लिए तीन
घण्टे पन्द्रह मिनट की समय-अवधि निर्धारित की गयी है। प्रारम्भ के पन्द्रह मिनट परीक्षार्थियों को
प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। प्रश्न-पत्र में दीर्घ उत्तरीय, लघु उत्तरीय, अतिलघु उत्तरीय एवं
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के द्वारा सम्पूर्ण पाठ्यक्रम से प्रश्नों का समावेश किया जाएगा। अत: विद्यार्थियों से
पाठ्यक्रम का समग्रतः अध्ययन अपेक्षित है।
1. (क) हिन्दी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय―भारतेन्दु युग एवं द्विवेदी युग।  5 अंक
 
(ख) हिन्दी पद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय―आदिकाल एवं
मध्यकाल (केवल भक्तिकाल)।                                             5 अंक
 
2. गद्य हेतु निर्धारित पाठ्य-वस्तु से                                       8 अंक
(क) सन्दर्भ (2 अंक)
(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या (4 अंक)
(ग) तथ्यपरक प्रश्न का उत्तर (2 क)
 
3. काव्य हेतु निर्धारित पाठ्य-वस्तु से                                    8 अंक
(क) सन्दर्भ (2 अंक)
(ख) व्याख्या (4 अंक)
(ग) काव्यगत सौन्दर्य (2 अंक)
 
4. संस्कृत के लिए निर्धारित पाठ्य-वस्तु से                             5 अंक
(गद्यांश अथवा श्लोक का सन्दर्भ-सहित हिन्दी अनुवाद)
(क) सन्दर्भ (1 अंक)
(ख) अनुवाद (4 अंक)
 
5. पाठ्य-पुस्तक में निर्धारित एकांकियों से कथानक, चरित्र-चित्रण एवं तथ्यों पर
आधारित प्रश्न।                                             3 अंक
 
6. निर्धारित पाठों के लेखकों और कवियों का जीवन-परिचय एवं रचनाएँ
(एक लेखक और एक कवि का जन्म-मृत्यु वर्ष, जन्म का स्थान, रचना से
सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न)                                  3+3 = 6 अंक
 
7. (क) संस्कृत के निर्धारित पाठों से एक श्लोक (जो प्रश्न-पत्र में न आया हो)  2 अंक
 
(ख) संस्कृत के निर्धारित पाठों पर आधारित दो अतिलघु उत्तरीय प्रश्नों का
संस्कृत में उत्तर                              1+1= 2 अंक
 
8. काव्य-सौन्दर्य के तत्त्व                                     6 अंक
(क) रस-शृंगार एवं वीर रस (स्थायीभाव, परिभाषा, उदाहरण एवं
पहचान) (2 अंक)
(ख) छन्द-चौपाई एवं दोहा (लक्षण तथा उदाहरण) (2 अंक)
(ग) अलंकार-शब्दालंकार : यमक, अनुप्रास, श्लेष (परिभाषा, उदाहरण
एवं पहचान) (2 अंक)
 
9. हिन्दी व्याकरण तथा शब्द-रचना                              8 अंक
(क) वर्तनी तथा विराम-चिह्न (2 अंक)
(ख) शब्द-रचना-तद्भव, तत्सम, विलोम, पर्यायवाची (2 अंक)
(ग) समास-अव्ययीभाव, तत्पुरुष (परिभाषा तथा उदाहरण) (2 अंक)
(घ) मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ-अर्थ एवं वाक्य-प्रयोग (2 अंक)
 
10. (क) संस्कृत व्याकरण                                         6 अंक
(i) सन्धि–दीर्घ, गुण (परिभाषा, उदाहरण एवं पहचान) (2 अंक)
(ii) शब्द-रूप-राम, हरि, भानु, अस्मद् (2 अंक)
(iii) धातु-रूप-गम्, भू, कृ (लट्, लुट्, लङ्, लोट्, विधिलिंग लकार) (2 अंक)
 
11. (ख) हिन्दी के दो सरल वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद।          (2 अंक)
(ग) पत्र-लेखन (प्रार्थना-पत्र)                              4
 
                                     आन्तरिक मूल्यांकन
 
प्रत्येक दो माह के अन्तिम सप्ताह में―
प्रथम―अगस्त माह में (10 अंक)―वाचन (भाषण, वाद-विवाद, विचारों की अभिव्यक्ति
आदि)
द्वितीय―अक्टूबर माह में (10 अंक)―व्याकरण सम्बन्धी
तृतीय―दिसम्बर माह में (10 अंक)―सृजनात्मक (नाटक, कहानी, कविता, पत्र-लेखन आदि)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *