UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 35 पंडित जवाहरलाल नेहरू (महान व्यक्तिव)

By | May 28, 2022

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 35 पंडित जवाहरलाल नेहरू (महान व्यक्तिव)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 35 पंडित जवाहरलाल नेहरू (महान व्यक्तिव)

पाठ का सारांश

पंडित जवाहरलाल नेहरू कुशल राजनीतिज्ञ और उच्चकोटि के विचारक थे। ‘मेरी कहानी’, ‘विश्व इतिहास की झलक’ ‘भारत की खोज’ इनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं। ये खेल, संगीत और कला के लिए भी समय निकाल लेते थे। ये बच्चों को प्रिय थे। उनमें ये ‘चाचा-नेहरू के नाम से लोकप्रिय हैं। 14 नवम्बर को इनका जन्मदिवस ‘बाल-दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

पं० नेहरू का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में 14 नवम्बर, 1889 ई० को हुआ। इनके पिता मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील थे। माता स्वरूपरानी उदार महिला थीं। नेहरू जी की आरंभिक शिक्षा घर में ही हुई विलायत से  वकालत की शिक्षा पूरी कर इलाहाबाद में इन्होंने वकालत शुरू कर दी। उसी समय इनकी भेंट गांधी जी से हुई। वकालत छोड़कर ये स्वाधीनता संग्राम में देश को आजाद कराने के लिए सक्रिय हो गए।

सन 1919 ई० में जलियाँवाला बाग काण्ड से देश में क्रोध की ज्वाला धधक उठी। सन 1920 ई० में गांधी जी ने असहयोग आन्दोलन शुरू कर दिया। सन 1921 ई० में प्रिंस ऑफ वेल्स भारत आए। उनके स्वागत का बहिष्कार किया गया। इलाहाबाद में विरोध का नेतृत्व नेहरू जी ने किया। ये पहली बार अपने पिता के साथ जेल गए। इसके बाद इन्होंने नौ बार जेलयात्रा की; किंतु ये विचलित नहीं हुए।

अन्ततः 15 अगस्त, 1947 को भारत स्वाधीन हुआ और नेहरू जी प्रथम प्रधानमंत्री बने। देश की जर्जर आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इन्होंने दूरदर्शिता और कर्मठता से कृषि और उद्योगों के विकास हेतु पंचवर्षीय योजनाओं की आधारशिला रखी। जिसके कारण आज देश में बड़े-बड़े कारखाने, वैज्ञानिक प्रयोगशालाएँ और विशाल बाँध दिखाई देते हैं।  नेहरू जी ने देश के विकास के लिए अनेक कार्य किए। देश को शक्ति सम्पन्न बनाने के लिए इन्होंने परमाणु आयोग की स्थापना की। नेहरू जी ने देश को विज्ञान और तकनीकि के क्षेत्र में समर्थ बनाया। 27 मई, 1964 को इनका निधन हो गया।

अभ्यास

प्रश्न 1.
नेहरू जी ने वकालत छोड़ने का निर्णय क्यों लिया?
उत्तर :
नेहरू जी ने देश को स्वाधीन कराने के लिए वकालत छोड़ने का निर्णय लिया।

प्रश्न 2.
देश के आर्थिक विकास के लिए नेहरू जी ने प्रधानमंत्री के रूप में क्या-क्या कदम उठाए?
उत्तर :
प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू जी ने कृषि और उद्योगों के विकास के उद्देश्य से पंचवर्षीय योजनाओं की आधारशिला रखी। इन्होंने देश को शक्ति-सम्पन्न बनाने के लिए परमाणु आयोग की स्थापना की। इन्होंने  देश को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में समर्थ बनाया।

प्रश्न 3.
नेहरू जी को प्रथम बार कब और क्यों जेल जाना पड़ा?
उत्तर :
नेहरू जी को सन 1921 ई० में प्रथम बार जेल जाना पड़ा क्योंकि उन्होंने इलाहाबाद में प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत के बहिष्कार में क्रांतिकारियों का नेतृत्व किया था।

प्रश्न 4.
‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ के भारत आगमन पर उनके स्वागत का विरोध क्यों किया?
उत्तर :
‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ के स्वागत का विरोध अँग्रेजों की दमनकारी नीतियों के कारण किया गया।

प्रश्न 5.
सही का मिलान कीजिए –
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 35 पंडित जवाहरलाल नेहरू (महान व्यक्तिव) 1

प्रश्न 6.
(क) 14 नवंबर को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?
उत्तर :
14 नवंबर, यानी बाल दिवस चिल्डेंस डे। बच्चे देश के उज्जवल भविष्य हैं। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू भारत की आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री बने। 14 नवंबर को भारत में इनके जन्मदिन को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

(ख) जवाहर लाल नेहरू को “चाचा नेहरू” क्यों कहते हैं?
उत्तर :
जवाहरलाल नेहरू एक कुशल राजनीतिज्ञ व उच्च कोटि के विचारक थे। ये खेल, संगीत, कला के बहुत प्रेमी थे। ये बच्चों को बहुत प्रिय थे। बच्चों से उनके लगाव के कारण ही बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे।

प्रश्न 7.
अपने स्कूल में 14 नवंबर को साथियों के साथ मिलकर एक मेले का आयोजन कीजिए। इसके लिए कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं –

(क) यह तय कीजिए कि मेले में क्या-क्या होगा- खेल, प्रतियोगिताएँ, वाद-विवाद, नाटक,, सांस्कृतिक कार्यक्रम….
(ख) साथियों के बीच जिम्मेदारियाँ बाँटें- कौन क्या करेगा?
(ग) मेले में गाँव वालों (अपने माता-पिता) को भी साझीदार कैसे बनाएँगे ?
(घ) अपनी बनाई हुई चीजों की प्रदर्शनी लगवाएँ।
(ड.) शिक्षिका/शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए कि और क्या-क्या हो सकता है?

नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the पंडित जवाहरलाल नेहरू (महान व्यक्तिव) Class 6 Hindi UP Board Solutions Chapter 35 help you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *