UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 सुभाषचन्द्र बोस के उद्बोधन (मंजरी)

By | May 26, 2022

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 सुभाषचन्द्र बोस के उद्बोधन (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 सुभाषचन्द्र बोस के उद्बोधन (मंजरी)

पाठ का सार (सारांश)

रमेश कक्षा-7 में पढ़ता है। उसके दादा भारतीय सेना में सूबेदार मेजर पद से अवकाश ग्रहण कर घर आए हैं। एक दिन रमेश के सभी दोस्त दादा जी से मिलने रमेश के घर पहुँचते हैं और दादाजी से युद्ध संबंधी जानकारियाँ पूछते हैं।  दादाजी बच्चों को सैनिकों को दिए जाने वाले पदकों में परमवीर चक्र एवं परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के शैर्य के विषय में बताते हैं। दादा जी ने उन्हें मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन मनोज पाण्डेय, ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव, लेफिनेट विक्रमे बत्रा और संजय कुमार के बारे में बताते हुए उनकी वीरता एवं शहादत के विषय में विस्तार को बताया।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को

(क) सभी परमवीर चक्र विजेताओं के बारे में जानकारी एकत्र कर पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
वर्ष 1947 से अब तक परमवीर चक्र विजेताओं के नाम- मेजर सोमनाथ शर्मा, लांस नायक करम सिंह, सेकेंड लेफ्टीनेंट राम राघोबा राणे, नायक यदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया, मेजर धनसिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद, लेफ्टीनेंट कर्नल आर्देशिर तारापोर, लांस नायक अलबर्ट एक्का, फ्लाईंग आफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, लेफ्टीनेंट अरुण क्षेत्रपाल, मेजर होशियार सिंह, नायब सूबेदार बत्रा सिंह, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, लेफ्टीनेंट मनोज कुमार पांडे, ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव, राइफलमैल संजय कुमार, कैप्टन विक्रम बत्रा।
इन सभी परमवीर विजेताओं के बारे में विद्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से स्वयं जानकारी प्राप्त करें।

(ख) भारत ने किन-किन देशों के साथ युद्ध लड़ा, पता करके लिखिए।
उत्तर:
भारत को 1947 में आजादी पाने के बाद दो देशों के साथ युद्ध करना पड़ा जिनमें चीन और पाकिस्तान है। चीन के साथ 1962 में भारत को तब युद्ध करना पड़ा जब चीन ने अचानक भारत पर हमला कर दिया। इस युद्ध में भारत की पराजय हुई थी।  पाकिस्तान से भारत को चार बार युद्ध करना पड़ा। पहला युद्ध 1947 में, दूसरा युद्ध 1965, तीसरा युद्ध 1971 में और चौथा युद्ध 1999 में लड़ा गया। चारों युद्ध में पाकिस्तान की हार हुई।

(ग) अपने घर के आस-पास रहने वाले किसी सैनिक से साक्षात्कार कर उनके अनुभवों को लिखिए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

विचार और कल्पना

(क) देश के विकास के लिए आप क्या योगदान देना चाहेंगे? लिखिए।
उत्तर:
मैं बड़ा होकर देश का प्रधानमंत्री बनना चाहता हूँ ताकि मैं देश के विकास में, अच्छी तरह अपना योगदान दे सकें। मैं देश से गरीबी, बेरोजगारी और अशिक्षा हटाऊँगा। यदि मैं प्रधानमंत्री नहीं भी बन पाया तो एक लीडर अवश्य बनूंगा ताकि देश के  लोगों का मार्गदर्शन कर सकें।

(ख) बताइए यदि आपको सेना का कमाण्डर बनने का अवसर दिया जाये तो आप क्या करना चाहेंगे?
उत्तर:
सेना का कमाण्डर बनकर मैं अपने देश की सीमा को सुरक्षित रखने के लिए देश के भीतर । आतंकवादी हमलों आदि के खिलाफ लड़ने के लिए अपने जवानों को प्रशिक्षित करूंगा, उनका मनोबल बढ़ाऊँगा और जीवन-मृत्यु की परवाह किए बिना ही शत्रुओं के हर वार का मुंहतोड़ जवाब दूंगा।

(ग) सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ को कैसे रोका जा सकता है?  अपने विचार दीजिए।
उत्तर:
सीमा पर सीसीटीवी कैमरा हर जगह लगाया जाए और 24 घंटे उनकी मॉनीटरिंग की जाए। जैसे ही कोई संदिग्ध व्यक्ति सीमा-पार करते हुए दिखाई दे, उसे गोलियों से उड़ा दिया जाए या गिरफ्तार , कर लिया जाए।

(घ) सोचकर बताइए, एक सैनिक को सीमा पर किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा?
उत्तर:
एक सैनिक को सीमा पर विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें घर-परिवार की सुख-सुविधाओं से दूर, नींद-चैन सब त्याग कर दिन-रात सीमा पर पहरा देना पड़ता है। कोई भी मौसम हो, संदी-गर्मी-बरसात की परवाह किए बिना वे तटस्थता से अपनी ड्यूटी करते हैं।

पाठ से

(क) रमेश के मित्र उसके घर क्यों जाना चाहते थे?
उत्तर:
रमेश के मित्र उसके घर इसलिए जाना चाहते थे ताकि वे उसके दादाजी से मिल सकें और उनसे युद्ध संबंधी ढेरों जानकारियाँ प्राप्त कर सकें। रमेश के दादाजी भारतीय सेना में सूबेदार मेजर पद से हाल ही में अवकाश ग्रहण कर घर आए थे।

(ख) युद्ध के दौरान सर्वोच्च वीरता का प्रदर्शन करने वाले सैनिक को किस पदक से सम्मानित करने का प्रावधान है?
उत्तर:
युद्ध के दौरान सर्वोच्च वीरता का प्रदर्शन करने वाले सैनिक को परमवीर चक्र से सम्मानित करने का प्रावधान है।

(ग) कारगिल युद्ध में किन सैनिकों को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया?
उत्तर:
कारगिल युद्ध में कैप्टन मनोज पाण्डेय, ग्रेनेडियर कैप्टन योगेन्द्र सिंह, राइफलमैन संजय कुमार तथा विक्रम बत्रा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

(घ) सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र विजेता बनने का गौरव किसे प्राप्त है?
उत्तर:
सबसे कम उम्र में परमवीर विजेता बनने का गौरव ब्रिगेडियर योगेन्द्र सिंह यादव (मात्र 19 वर्ष की आयु में) को प्राप्त है।

(ङ) कैप्टन विक्रम बत्रा ने 20 जून, 1999 को क्या कामयाबी हासिल की?
उत्तर:
कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रीनगर-लेह मार्ग के ठीक ऊपर सबसे महत्वपूर्ण चोटी- 5140 को पाक सेना से मुक्त करवाने का जिम्मा दिया गया। वह क्षेत्र बहुत ही दुर्गम था फिर भी विक्रम बत्रा ने अपने साथियों के साथ 20 जून 1999 को सुबह 3 : 30 बजे  तक उस चोटी को अपने कब्जे में ले लिया।

भाषा की बात.

प्रश्न 1:
दिये गये शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए
(i) चक्रे = च् + अ + क् + र + अ
(i) युद्ध = य् + उ +द् + ध् + अ
(ii) सैनिक = स् + ऐ + ने + ई + क् + अ
(iv) पदक = पू + अ + द् + अ +क् + अ

प्रश्न 2:
मुहावरों का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्य-प्रयोग कीजिए
हौसला बढ़ाना, फतह करना, जान की बाजी लगाना, प्राणों की आहुति देना।
उत्तर:
हौसला बढ़ाना (उत्साहित करना)- कैप्टन मनोज पाण्डेय ने अपने सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने का निर्देश दिया।
फतह करना (जीतना)– कैप्टन विक्रम बत्रा ने 20 जून 1999 को सुबह 3:30 बजे चोटी-5140 पर फतह प्राप्त कर ली थी।
जान की बाजी लगाना (मृत्यु की परवाह न करना)- भारतीय सैनिक अपनी जान की बाजी लगा देते हैं; लेकिन शत्रुओं को धूल चटा कर छोड़ते हैं।
प्राणों की आहुति देना (जान दे देना)- कारगिल युद्ध में अनेक सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की लाज बचाई।

प्रश्न 3:
पाठ में कंपनी, मशीनगन जैसे अंग्रेजी भाषा के शब्दों का प्रयोग हुआ है। इसी तरह के अन्य शब्दों को छाँटकर लिखिए।
उत्तर:
प्लास्टर, मैगजीन, कैप्टन, ग्रेनेड, ग्रेनेडियर, यूनिट, कमाण्डर प्वाइंट, हेलीकॉप्टर, ऑटोमेटिक।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 सुभाषचन्द्र बोस के उद्बोधन (मंजरी) help you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *