UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन

By | May 25, 2022

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन

इस्लाम का भारत में आगमन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर
इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद थे।

(ख) हजरत मोहम्मद के जन्म के समय अरब देश का जनजीवन कैसा था?
उत्तर
हजरत मोहम्मद के जन्म के समय अरब में अनेक छोटे-छोटे कबीले थे जो लगातार एक दूसरे से लड़ते रहते थे। ये लोग बहुत सारे देवी-देवताओं की पूजा करते थे।

(ग) अरबों तथा भारतीयों ने एक दूसरे से क्या-क्या सीखा? सूची बनाइए।
उत्तर
भारतीयों ने अरबों से सीखा- कागज बनाना, चरखे से सूत कातना, सिले हुए कपड़े-सलवार, कमीज; खान-पान- कचौड़ी, समोसे बनाना।

अरबों ने भारतीयों से सीखा- हिंदी संख्या से अरबी संख्या बनाना, संख्याओं की गणना करना, ज्योतिष, गणित, शतरंज का खेल, भारतीय संगीत, चिकित्सा शास्त्र (आयुर्वेद का ज्ञान)।

(घ) महमूद गजनवी का भारत पर आक्रमण का क्या उद्देश्य था?
उत्तर
महमूद गजनवी एक महत्त्वाकांक्षी शासक था, वह गजनी को एक समृद्ध एवं शक्तिशाली साम्राज्य बनाना चाहता था। उसने धन एकत्र करने के लिए भारत पर 17 बार आक्रमण किया और सारा धन लूटकर गजनी ले गया।

मुहम्मद गौरी का उद्देश्य भारत से धन लूटना नहीं था। वह अपना राज्य बढ़ाना चाहता था क्योंकि गौर में रहकर अपने राज्य का विकास नहीं कर सकता था।

(ङ) तुर्क आक्रमण के समय भारत की राजनैतिक दशा कैसी थी?
उत्तर
गजनवी एवं गौरी के आक्रमण के समय भारत में कोई शक्तिशाली शासक नहीं था। कई छोटे-बड़े राजा और सामन्त राज्य करते थे। उत्तर भारत में चौहान, तोमर, गहड़वाल, चन्देल और चालुक्य जैसे वंशों के राज्य थे। ये राष्ट्रीय भावना की कमी एवं आपसी फूट होने के कारण एक-दूसरे से लड़ते थे। इनमें व्यक्तिगत महत्त्वाकांक्षा और संकीर्ण राजनैतिक दृष्टिकोण था।

(च) राजपूतों पर तुर्को की विजय के क्या कारण थे ?
उत्तर
राजपूतों पर तुर्की की विजय का कारण इतिहासकार अलग-अलग बताते हैं। इतिहासकारों के बीच इस बात को लेकर सहमति नहीं है फिर भी मुख्य रूप से तुर्की की जीत के निम्नलिखित कारण हैं

  • राजपूत राजाओं में एकता का अभाव।
  • राजपूतों द्वारा पुरानी युद्ध प्रणाली व शस्त्रों का प्रयोग करना।
  • तुर्क सेना के पास अच्छी नस्ल के घोड़े और फुर्तीले घुड़सवारों का होना। .
  • तुर्क सैनिकों का कुशल तीरंदाज होना।
  • भारतीय समाज का ऊँच-नीच एवं जात-पाँत में बँटा होना।

प्रश्न 2.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन 1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) तहकीक-ए-हिन्द पुस्तक के लेखक अल्बरुनी हैं।
(ख) तराइन का युद्ध मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य लड़ा गया।
(ग) महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया।
(घ) मुहम्मद गोरी को गुजरात में चालुक्य वंश के राजा मूलराज वितीय ने पराजित किया।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन help you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *