UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 11 जहाँगीर एवं शाहजहाँ

By | May 25, 2022

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 11 जहाँगीर एवं शाहजहाँ

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 11 जहाँगीर एवं शाहजहाँ

जहाँगीर एवं शाहजहाँ

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) जहाँगीर के बचपन का क्या नाम था?
उत्तर
जहाँगीर के बचपन का नाम सलीम था।

(ख) जहाँगीर ने खुर्रम को कौन सी उपाधि प्रदान की और क्यों?
उत्तर
जहाँगीर ने अपने पुत्र खुर्रम को शाहजहाँ की उपाधि प्रदान की क्योंकि दक्षिण भारत के अहमदनगर पर उसने आक्रमण करके उसे मुगल साम्राज्य का अंग बना लिया।

(ग) सर टॉमस रो कौन था ? वह भारत क्यों आया ?
उत्तर
सर टॉमस रो इंग्लैंड के सम्राट का आधिकारिक राजदूत था।वह व्यापार की सम्भावनाओं को तलाशने के लिए भारत आया।

(घ) शाहजहाँ का काल स्थापत्य निर्माण के लिए याद किया जाता है? उल्लेख कीजिए।
उत्तर
शाहजहाँ का काल स्थापत्य निर्माण के लिए याद किया जाता है। उसने आगरा का ताजमहल अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया। इसके अलावा जामा मसजिद, लाल किला (दिल्ली) आदि का भी निर्माण करवाया।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) और गलत (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर)
उत्तर
(क) जहाँगीर ने बादशाह तक अपनी फरियाद पहुँचाने के लिए न्याय की जंजीर लटकवाई।     (✓)
(ख) शाहजहाँ के राज्याभिषेक के समय बुन्देलखण्ड का शासक जुझार सिंह उनसे मिलने आगरा नहीं गया।(✗)
(ग) बहुमूल्य रत्नों से जड़ित मयूर सिंहासन को शाहजहाँ ने बनवाया था।                                                            (✓)
(घ) मयूर सिंहासन (तख्ते ताउस) जहाँगीर ने बनवाया था।                                                                                (✗)

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 11 जहाँगीर एवं शाहजहाँ help you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *