UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार

By | May 25, 2022

UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार

UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार

प्रश्न 1.
खेल प्रबन्धन से तुम क्या समझते हो?
उत्तर :
खेल प्रबन्धन का तात्पर्य खेल के लिए समुचित व्यवस्था करने से है। खेल-कूद से बौधिक तथा शारीरिक विकास होता है। इसीलिए विद्यालय में विषयों के अध्यापक तथा खेल के समय भी निर्धारित होते हैं। यह इसलिए होता है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी सुचारु रूप से हो सके। यह विद्यालय प्रबन्ध के अन्तर्गत आता है। इसी तरह विद्यालय में खेलकूद के आयोजन हेतु जब प्रबन्धन किया जाता है तो उसे खेल प्रबन्धन कहते हैं। खेल प्रबन्धन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाता है –

(क) खेल का स्थान एवं समय निश्चित करना।
(ख) मैदान के निर्माण हेतु सामग्री व खेल उपकरण उपलब्ध कराना।
(ग) खेलकूद हेतु निर्णायक नियुक्त करना।
(घ) प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा का पूर्ण प्रबन्ध करना।
(ङ) खिलाड़ी, निर्णायकों तथा अतिथिगण के बैठने की व्यवस्था करना।
(च) पीने के पानी एवं जलपान की व्यवस्था करना।
(छ) क्रीड़ा हेतु धन की व्यवस्था करना।
(ज) आवास की व्यवस्था करना।

प्रश्न 2.
खेल नियोजन क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
किसी भी कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से चलाने के लिए उसकी रूपरेखा या योजना बनाना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। खेल का आयोजन करने से पहले ही उसकी योजना बना लेना आवश्यक होता है, जिससे खेल को बिना किसी विघ्न-बाधा के सुचारु रूप से सम्पन्न किया जा सके। खेल नियोजन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाता है।

(क) विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन।
(ख) मानवीय संसाधन (कुशल शिक्षक) की उपलब्धता।
(ग) खेल सामग्री की उपलब्धता।
(घ) ऋतु, मौसम तथा परिवेश के अनुकूल खेल।

प्रश्न 3.
खेल समिति के पद बताइए।
उत्तर :
खेल नियोजन के लिए गठित की गई मुख्य समिति में निम्नलिखित चार पद होते हैं –

(क) अध्यक्ष
(ख) उपाध्यक्ष
(ग) सचिव
(घ) कोषाध्यक्ष

प्रश्न 4.
अर्थ व्यवस्था समिति का कार्य बताइए।
उत्तर :
खेल के आयोजन में आने वाले सभी खर्चा के लिए धन का प्रबन्ध करने वाली समिति को अर्थ व्यवस्था समिति कहते हैं। यह खेल आयोजन के लिए धन एकत्रित करने के साथ-साथ बजट भी बनाती है तथा बजट के अनुसार खर्च करती है। यह खेल के आयोजन में खर्च किए गए पूरे धन का लेखा-जोखा रखती है।

प्रश्न 5.
खेल उपकरण समिति क्या कार्य करती है?
उत्तर :
खेल उपकरण समिति सहायक समिति होती है। यह खेल के मैदान को सही तरीके से व्यवस्थित कराती है। मैदान को साफ-सुथरा तथा खेलने योग्य बनाती है। यह खिलाड़ियों के लिए . सभी उपकरणों की व्यवस्था भी करती है।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार help you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *