UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व)

By | May 26, 2022

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व)

पाठ का सारांश

अकबर का जन्म राणा वीरसाल के महल में 15 अक्टूबर, सन् 1542 ई० में हुआ था। इनके पिता का नाम हुमायूँ और माता का नाम हमीदाबानो था। अकबर का बचपन कड़े संघर्ष के बीच बीता लेकिन बचपन की मुसीबतों ने इसे निर्भीक और साहसी बना दिया। इसका मन पढ़ाई में नहीं; बल्कि अनुभव ज्ञान में अधिक लगता था। जब यह चौदह वर्ष का हुआ तब पिता का देहान्त हो गया था। फिर भी अपने संरक्षक बैरम खाँ तथा धर्म-शिक्षक अब्दुल लतीफ के सहयोग से इसने यश अर्जित किया। यह उदार मुगल शासक था। इसने एकता और समानता का भाव उत्पन्न करने के लिए हिन्दुओं पर लगा जजिया कर समाप्त कर दिया और सब धर्मों के लोगों को अपना-अपना धर्म पालन करने की स्वतन्त्रता दी। इसने ‘दीन-ए-इलाही’ नामक एक नया धर्म चलाया, जिसमें सब धर्मों की अच्छी बातों को ग्रहण किया गया था। इसके दरबार में विद्वानों, साहित्यक़ारों, संगीतज्ञों, चित्रकारों तथा सुलेखकों का बहुत आदर होता था। वह कठिनाइयों का डटकर सामना करता था। तैमूर और चंगेज खाँ का वंशज होने पर भी उसने अपने को पूरी तरह भारतीय बना लिया था। भारत के इतिहास में इसे अकबर महान के रूप में याद रखा जाएगा।

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
अकबर अपनी किन विशेषताओं के लिए याद रखे जाएँगे ?
उत्तर:
अकबर ने सम्राट बनते ही देश की खराब स्थिति सुधारी। उसने अपनी धार्मिक उदारता के कारण ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म चलाया। वह विद्वानों का आदर करती थी। यह काल हिन्दी कविता का स्वर्ण काल था क्योंकि प्रसिद्ध कवि तुलसी, सूर  और रहीम इसी काल में हुए। भारतीय राष्ट्रीय संगीत को जन्म देने वाला अकबर ही था। तानसेन और बैजू बावरा प्रसिद्ध गायक इसी शासन काल में हुए। उसके शासन काल में स्थापत्य कला और चित्रकारी की भी उन्नति हुई। उसे अपनी प्रजा से बहुत सहानुभूति और प्रेम था। अपनी इन्हीं विशेषताओं के लिए अकबर को याद रखा जाएगा। |

प्रश्न 2:
अकबर ने दीन-ए-इलाही’ सम्प्रदाय क्यों चलाया?
उत्तर:
अकबर ने दीन-ए-इलाही’ सम्प्रदाय इसलिए चलाया, क्योंकि यह ईश्वर की एकता परे विश्वास करता था।

प्रश्न 3:
अकबर के दरबार में कौन-कौन से विद्वान रहते थे ?
उत्तर:
अकबर के दरबार में अबुल फजल, अब्दुर्रहीम खानखाना, रसखान, निजामुद्दीन आदि अनेक कवि रहते थे।

We hope the Class 7 Hindi UP Board Solutions for Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व) help you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *