UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 5 सल्तनत का विघटन

By | May 25, 2022

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 5 सल्तनत का विघटन

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 5 सल्तनत का विघटन

सल्तनत का विघटन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) लोदी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर
लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था।

(ख) पानीपत का प्रथम युद्ध किनके मध्ये लड़ा गया।
उत्तर
पानीपत का प्रथम युद्ध बाबर और इब्राहिम लोदी के मध्य लड़ा गया।

(ग) तैमूर ने भारत पर आक्रमण क्यों किया?
उत्तर
तैमूर के आक्रमण का उद्देश्य केवल भारत पर आक्रमण करना और लूट का सामान मध्य एशिया ले जाना था।

(घ) लोदी वंश में कौन-कौन से शासकों ने शासन किया?
उत्तर
लोदी वंश में बहलोल लोदी, सिंकदर लोदी तथा इब्राहिम लोदी आदि शासकों ने शासन
किया।

(ङ) सिकन्दर लोदी की उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर
सिकन्दर लोदी की उपलब्धियाँ- सिकन्दर लोदी (सन 1489 ई. से 1517 ई.) ने पश्चिम बंगाल तक गंगा की घाटी पर अपना अधिकार किया। 1504 ई. में उसने अपनी राजधानी दिल्ली से हटकर नए नगर में स्थापित की, जो बाद में आगरा के नाम से प्रसिद्ध हुई। जनता की भलाई के लिए अनेक कार्य किए तथा प्रजा को राजभक्त और राज्य को शक्तिशाली बनाने का प्रयत्न किया। वस्तुओं का मूल्य घटाकर और मूल्य पर नियंत्रण करके उसने राज्य की आर्थिक दशा को सुधारने का प्रयास किया। उसने अलाउद्दीन के गज में सुधार किया और भूमि की माप द्वारा भू-राजस्व निर्धारित किया।

प्रश्न 2.
सही स्थान के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने (✗) का निशान लगाइए-
उत्तर
(क) तैमूर ने भारत पर 1426 ई० में आक्रमण किया।                          (✗)
(ख) बाबर ने इब्राहिम लोदी को पानीपत के युद्ध में परास्त किया।            (✓)
(ग) सिकन्दर लोदी ने 1504 ई० में आगरा नगर की स्थापना की थी।        (✓)
(घ) बाबर काबुल का शासक था।                                                      (✓)

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (पूर्ति करके)।
उत्तर
(क) सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद तुगलक वंश का अन्तिम शासक था।
(ख) गज-ए-सिकन्दरी की लम्बाई 30 इंच होती थी।
(ग) तैमूर की राजधानी समरकंद थी।
(घ) सैय्यद वंश की स्थापना खिज्र खाँ ने की थी।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 5 सल्तनत का विघटन help you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *