UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 4 जल

By | May 24, 2022

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 4 जल

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 4 जल

अभ्यास

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) समुद्र का जल पीने योग्य क्यों नहीं है ?
(ख) जल के कौन-कौन से स्रोत हैं ?
(ग) मीठे जल के स्रोतों की सूची बनाइए।
(घ) जल हमारे लिए क्यों उपयोगी है ?
(ङ) जल के धरातलीय स्रोत से आप क्या समझते हैं ?
(च) प्रकृति में जल किन-किन रूपों में पाया जाता है ?
Solution:
(क)- समुद्र में घुले विभिन्न लवणों के कारण समुद्र के जल का स्वाद खारा या नमकीन होता है, इसलिए यह पानी पीने योग्य नहीं होता है।

(ख)- पृथ्वी पर जल के तीन स्रोत हैं- धरातलीय स्रोत, भूमिगत स्रोत और हिमनद।

(ग)- नदी, तालाब एवं झील मीठे जल के स्रोत हैं।

(घ)- जल न केवल हमारी प्यास बुझाता है बल्कि हमारे जीवन की विभिन्न गतिविधियों के लिए भी आवश्यक है। जैसे- कृषि उद्योग, घरेलू कार्यों, पर्यावरण, मनोरंजन आदि में जल अत्यंत आवश्यक है।

(ङ)- पृथ्वी की सतह से प्राप्त होने वाला जल धरातलीय स्रोत के अन्तर्गत आता है। जैसे—समुद्र, नदियाँ, झीलें, तालाब, आदि।

(च)- प्रकृति में जल तीन रूपों में पाया जाता है-ठोस, द्रव और गैस। पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ठोस रूप है। नदियों, तालाबों, झरनों, समुद्रों आदि में बहता पानी जल का द्रवे रूप है। वायुमण्डल में उपस्थित जलवाष्प जल का गैसीय रूप है।

Question 2.
खाली स्थान की पूर्ति कीजिए
(क) पृथ्वी पर उपयोग होने वाले कुल जल का सबसे अधिक भाग ___ में प्रयोग होता है।
(ख) समुद्री जल में लवणों के घुले होने के कारण ये जल ____ होता है।
(ग) हिमनद ____ जल का स्रोत है।
(घ) पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ___ रूप है।
Solution:
(क) पृथ्वी पर उपयोग होने वाले कुल जल का सबसे अधिक भाग सिंचाई में प्रयोग होता है।
(ख) समुद्री जल में लवणों के घुले होने के कारण ये जल खारा या नमकीन होता है।
(ग) हिमनद स्वच्छ एवं मीठे जल का स्रोत है।
(घ) पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ठोस रूप है।

Question 3.
सही वाक्य के सामने (✓) तथा गलत वाक्य के सामने (✗) का चिह्न लगाइए’
Solution:
(क) नदी भूमिगत जल का स्रोत है। (✗)
(ख) जल ठोस, द्रव तथा गैस तीनों रूपों में पाया जाता है। (✓)
(ग) समुद्र का जल मीठा होता है। (✗)
(घ) प्रत्येक जीवधारी के लिए जल अत्यन्त महत्वपूर्ण है। (✓)

Question 4.
सही मिलान कीजिए

Solution:

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 4 (जल) help you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *