UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन

By | May 24, 2022

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन

आपदा एवं आपदा प्रबन्धन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) आपदा किसे कहते हैं?
उत्तर
जिन घटनाओं से मानव समाज, जानवरों और वनस्पतियों को बड़ी मात्रा में तथा तीव्र गति से हानि हो, उन्हें आपदा कहते हैं; जैसे- भूकंप, बाढ़ आदि।

(ख) प्राकृतिक आपदाओं के पाँच उदाहरण लिखिए।
उत्तर
प्राकृतिक आपदाओं के पाँच उदाहरण हैं- भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी, बादल फटना और बाढ़।।

(ग) भूकंप के दौरान कौन-कौन सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए?
उत्तर

  • भूकंप के दौरान किसी मजबूत वस्तु जैसे मेज, तख्त, आदि के नीचे बैठ जाना चाहिए।
  • कमरे के कोनों में खड़े हो जाना चाहिए।
  • भूकंप के दौरान सीढ़ी से नीचे उतरना और लिफ्ट का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • बिजली का मुख्य स्विच बन्द कर देना चाहिए।
  • खुले स्थान की तरफ जाना चाहिए। हड़बड़ी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

(घ) बादल फटने से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
सीमित समय और सीमित क्षेत्र में गरज और बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार वर्षा होने को बादल फटना कहते हैं। बादल फटने पर उस क्षेत्र विशेष में एक घण्टे में 100 मिलीमीटर या उससे अधिक वर्षा हो जाती है। ।

(ङ) आपदा प्रबन्धन के कौन-कौन से तत्त्व हैं?
उत्तर
आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अन्तर्गत आपदा प्रबन्धन के छः तत्त्वों को सम्मिलित किया गया हैं-

  1. आपदा निरोध,
  2. आपदा निवारण,
  3. आपदा तैयारी,
  4. प्रतिक्रिया,
  5. पुनर्वास,
  6. पुनर्निर्माण और रिकवरी।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर
(क) सुनामी जापानी भाषा का शब्द है।
(ख) आकाशीय बिजली का गिरना प्राकृतिक आपदा है।
(ग) संसद द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम वर्ष 2005 में पारित किया गया।
(घ) आपदा-पुनर्वास, आपदा के उपरान्त की अवस्था है।

प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन 1

भौगोलिक कुशलताएँ- विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 11 आपदा एवं आपदा प्रबन्धन help you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *