UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी)

By | May 24, 2022

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी)

 

पाठ का साट (सारांश)

प्रस्तुत पाठ में लेखक अमृतलाल बेगड़ ने नर्मदा-सौन्दर्य के साथ-साथ नदी तट के जन-जीवन की झलक वर्णित की है। यात्रा नर्मदा के किनारे-किनारे से वर्णित हुई है। अमरकंटक जहाँ नर्मदा का उद्गम स्थल है, कोई बड़ा पहाड़ नहीं है। लेखक जाते समय इस पर पगडंडी से केवल दो घण्टे में ही चढ़ गए। यहाँ कपिलधारा के सामने गहरी घाटी चौड़ी हो गई, मैदान आ गया। नर्मदा को मेकलसुता भी कहा जाता है क्योंकि अमरकंटक का नाम मेकल भी है। पगडंडी मिल जाने पर शाम तक पकरीसोदो पहुँचे।

दूसरे दिन पदयात्रा करते किरंगी गाँव आ गए। एक ग्रामीण के घर ठहरकर अखण्ड कीर्तन और आम के पेड़ के विवाह में शामिल हुए। गारकाभट्टा में गोपी कोटवार के घर रहे। यहाँ एक शादी में दूल्हा-दुल्हन के पैर पूजे जा रहे थे। यहाँ से आगे चलने पर नर्मदा का एक प्रपात कोठीघुघरा मिला। अगला पड़ाव था बंजरटोली। इसके सिवनीसंगम पर सिवनी नदी नर्मदा से मिलती है। बैसाखी पूर्णिमा के दिन खूब बरातें देखने को मिलीं। मैदान में पगडण्डी की परवाह किए बिना नर्मदा के किनारे-किनारे चलना आसान था। पथरकुचा तक पहुँचते-पहुँचते वर्षा हो गई और कीचड़ होने से रात में रुकना पड़ा।

दूसरे दिन लिखनी गाँव में पहुँचे, जहाँ एक वृद्धा ने भोजन-पानी से सेवा की। अगला पड़ाव मझियाखार था और इसके बाद गोमतीसंगम और लछमणमड़वा। दोपहर होने पर डिंडौरी पहुँचे जो एक बड़ा कस्बा है। वहाँ नर्मदा पार करने वाले ग्रामीणों का क्रम चलता रहता है। लोग नर्मदा मैया की जय बोलकर सावधानीपूर्वक तेज प्रवाह में मुख्यधारा से पार होते हैं। यह दृश्य बहुत रोमांचकारी होता है। तीन दिन तक यहाँ मगन रहकर अमरकंटक से डिंडौरी तक की आसान यात्रा पूरी की। इसमें आधे दिन का पहाड़ एक दिन का जंगल और कुछ दिनों का सँकरे मैदान का भ्रमण शामिल था।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को
प्रश्न 1.
जहाँ दो या दो से अधिक नदियाँ मिलती हैं, उस स्थान को संगम कहते हैं। हमारे देश में ऐसे कई संगम हैं। निम्नांकित शीर्षकों के अन्तर्गत कुछ संगमों का विवरण तैयार करें।
उत्तर :

प्रश्न 2.
छात्र स्वयं करे।

प्रश्न 3.
आपके घर के आसपास भी कोई न कोई नदी होगी। पता कीजिए-उसका उद्गम स्थल कहाँ से है और वह कहाँ तक जाती है।
उत्तर :
हमारे घर के पास यमुना नदी है। इसका उद्गम स्थल यमुनोत्री है और यह बंगाल की खाड़ी तक जाती है।

प्रश्न 4.
हमारी नदियाँ हमारे ही द्वारा निरंतर प्रदूषित की जा रही हैं जिससे इनके अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया है। कक्षा में शिक्षक की मदद से चर्चा कीजिए कि – – नदियाँ किन-किन कारणों से प्रदूषित हो रही हैं?
– आप इनके बचाव के लिए क्या-क्या कर सकते हैं?
उत्तर :
संकेत –
 मानव द्वारा नदी में कूड़ा-कचरा बहाना, बरतन, कपड़े धोना, पशुओं को नहलाना, कारखानों को रसायन नदी में गिराना आदि। नदी में कूड़ा-कचरा न बहाया जाए, नदी की वार्षिक सफाई हो, रसायन का बहाव नदी में न होने दिया जाए।

प्रश्न 5.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक है। हिमालय पर्वत से हमारे देश की अनेक नदियाँ निकलती हैं। नीचे दी गई नदियों के नाम से उसके उद्गम स्थल का मिलान कीजिए।
उत्तर :

प्रश्न 2.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

पाठ से

प्रश्न 1.
नर्मदाकुंड से आगे की यात्रा को लेखक ने नया अध्याय क्यों कहा है?
उत्तर :
नर्मदाकुंड से आगे की यात्रा संगम की ओर है जो दक्षिण तट से होती है।

प्रश्न 2.
लेखक ने विवाह और उससे सम्बन्धित जिन घटनाओं का वर्णन किया है, उसे लिखिए।
उत्तर :
विवाह में दूल्हा-दुल्हन के पैर पूजे जाते हैं। चार भाँवरे लड़की के घर पड़ती हैं तथा तीन लूड़के के घर।

प्रश्न 3.
लिखनी गाँव में पहुँचने पर लेखक न चाहने पर भी रोटी क्यों खा लेता है?
उत्तर :
लिखनी गाँव में पहुंचने पर लेखक बुढिया के प्यार-दुलार से प्रभावित हो गया और उसके चेहरे पर आए तृप्ति के भाव से न चाहने पर भी रोटी खा लेता है।

प्रश्न 4.
“बेटा, बूंदी का लड्डू पूरा खाओ तो मीठा लगता है और चूरी खाओ तो मीठा लगता है। साध्वी ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर :
साध्वी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि यदि पूरी परिक्रमा एक साथ करने का समय नहीं हो तो छुट्टियों में थोड़ी-थोड़ी परिक्रमा करने पर भी सिद्धि मिल जाती है।

प्रश्न 5.
यात्रावृत्त में आए सभी गाँवों व स्थानों की सूची बनाइए।।
उत्तर :
गाँव व स्थानों के नाम: गंगोत्री, नर्मदा कुंड, उत्तर तट-दक्षिण तट, कपिलधारा, कबीरचौरा, डिंडौरी, दूधधारा, अमरकंटक, पकरीसोंढा, किरंगी, गारकामटो, कोठीघुघरा, बंजर टोला, सिवनी संगम, गोरखपुर, पथरकुचा, लिखनी, मझियाखार, गोमतीसंगम, लक्ष्मनमड़वा

भाषा की बात

प्रश्न 1.
‘नवजात शिशु की तरह नदी यहाँ धवल, उज्ज्वल और कोमल होती है। इस पंक्ति में नर्मदा नदी की तुलना नवजात शिशु से की गई है। इस प्रकार के अन्य वाक्य पाठ से चुनकर लिखिए। यमना यमुना
उत्तर :
नर्मदा का जन्म मानो गौरैया की तरह हुआ है। ऊपर कुण्ड के घोंसले में अण्डे की तरह अंवतरित हुई है। अण्डे में से बाहर वह नीचे निकली है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर :

प्रश्न 3.
“गिरते-पड़ते, चढ़ते-उतरते, चप्पा-चप्पा आगे बढ़ रहे थे। इस वाक्य में तीन प्रकार के शब्द-युग्मों का प्रयोग हुआ है। नीचे लिखे शब्द-युग्मों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर :
इक्का-दुक्का
 = रास्ता खतरनाक होने के कारण इक्का-दुक्का आदमी ही यहाँ से गुजरता है।
दस्सी-दस्सी = दस्सी-दस्सी कह-कहकर छोटा बच्चा सो गया।
हरे-भरे = आजकल हरे-भरे आम के बागों से गुजरना स्फूर्तिदायक होता है।
आमने-सामने = फाइनल मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

प्रश्न 4.
अद्भुत आकर्षक में ‘अद्भुत’ शब्द ‘विशेषण’ है। पाठ में आए पाँच विशेषण और विशेष्य शब्द छाँटकर लिखिए।
उत्तर :

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 अमरकंटक से डिंडौरी (मंजरी) help you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *