up board class 9th hindi | अन्य गद्य-विधाएँ

By | May 2, 2021

up board class 9th hindi | अन्य गद्य-विधाएँ

 
प्रश्न 1 अच्छी जीवनी की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर―(1) प्रामाणिकता, (2) तथ्यपूर्ण साहित्यिक विवरण, (3) आत्मीयता, (4) प्रेरणादायक स्थलों पर
बल, (5) रोचकता; अच्छी जीवनी की प्रमुख विशेषताएँ हैं।
 
प्रश्न 2 जीवनी-साहित्य को समृद्ध बनाने वाले किन्हीं दो प्रसिद्ध लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर― (1) बाबू गुलाबराय तथा (2) रामनाथ सुमन; जीवनी-साहित्य को समृद्ध बनाने वाले दो प्रसिद्ध
लेखक हैं।
 
प्रश्न 3 आत्मकथा से आप क्या समझते हैं ? किन्हीं दो आत्मकथा-लेखकों और उनकी रचनाओं के
नाम लिखिए।
उत्तर―लेखक जब स्वयं अपने जीवन की कथा को पाठकों के समक्ष पूर्ण आत्मीयता के साथ प्रस्तुत
करता है, तो उसे आत्मकथा कहते हैं। गुलाबराय और पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ हिन्दी के प्रसिद्ध
आत्मकथा लेखक हैं और उनकी आत्मकथा का नाम क्रमश: ‘मेरी असफलताएँ’ और ‘अपनी खबर’ है।
 
प्रश्न 4 जीवनी और आत्मकथा में क्या अन्तर है?
उत्तर―जीवनी में लेखक के द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के जीवन की घटनाओं का वर्णन किया जाता है, जब
कि आत्मकथा में लेखक स्वयं अपने जीवन की कथा पाठकों के समक्ष आत्मीयता के साथ प्रस्तुत करता है।
 
प्रश्न 5 आत्मकथा की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर― (1) आत्मकथाएँ मार्गदर्शक और प्रेरक होती हैं तथा (2) आत्मकथाओं में लेखक के अन्तरंग
जीवन का पूर्ण आत्मीयता के साथ रोचक शैली में प्रस्तुतीकरण होता है।
 
प्रश्न 6 हिन्दी के प्रमुख आत्मकथा लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर― श्यामसुन्दर दास, वियोगी हरि, डॉ० राजेन्द्रप्रसाद, बाबू गुलाबराय, पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’,
हरिवंशराय बच्चन आदि श्रेष्ठ आत्मकथा लेखक हैं।
 
प्रश्न 7 हिन्दी के प्रमुख संस्मरण-लेखकों के नाम बताइए।
उत्तर―बनारसीदास चतुर्वेदी, पद्मसिंह शर्मा, श्रीनारायण चतुर्वेदी आदि हिन्दी के प्रमुख संस्मरण―
लेखक हैं।
 
प्रश्न 8 रेखाचित्र की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर―(1)रेखाचित्र में शब्दों को कलात्मक रेखाओं द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु या घटना का आन्तरिक
एवं बाह्य चित्र प्रस्तुत किया जाता है।
(2) रेखाचित्र में चित्रकला तथा साहित्य का सामंजस्य होता है।
 
प्रश्न 9 प्रमुख रेखाचित्र-लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर―श्रीमती महादेवी वर्मा, बनारसीदास चतुर्वेदी, विष्णु प्रभाकर, रामवृक्ष बेनीपुरी, कन्हैयालाल
मिश्र ‘प्रभाकर’ आदि प्रमुख रेखाचित्र-लेखक हैं।
 
प्रश्न 10 रेखाचित्र और संस्मरण विधाओं में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर―रेखाचित्र में स्मृति-चित्र अधूरा भी हो सकता है, पर संस्मरण में वह पूर्ण होता है। रेखाचित्र में
कल्पना का महत्त्व होता है, जब कि संस्मरण में यथार्थ का।
 
प्रश्न 11 रेखाचित्र तथा संस्मरण विधाओं के लिए प्रसिद्ध एक-एक रचनाकार का नाम लिखिए।
उत्तर―रेखाचित्र―श्रीमती महादेवी वर्मा। संस्मरण-कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’।
 
प्रश्न 12 यात्रा-साहित्य का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर―यात्रा-साहित्य का मुख्य उद्देश्य किसी यात्रा के अनुभव को सरल और रोचक ढंग से जीवन्त
रूप में प्रस्तुत करना है।
 
प्रश्न 13 यात्रा-साहित्य और रिपोर्ताज के दो-दो लेखकों का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर― यात्रा-साहित्य के लेखक―राहुल सांकृत्यायन तथा देवेन्द्र सत्यार्थी।
रिपोर्ताज के लेखक―विष्णु प्रभाकर तथा प्रभाकर माचवे।
 
प्रश्न 14 रिपोर्ताज की विशेषताओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए और दो रिपोर्ताज लेखकों के नाम
लिखिए।
उत्तर―विशेषताएँ―(1) रिपोर्ताज आँखों देखा वर्णन जैसा प्रतीत होता है। (2) इसमें सम-सामयिक
घटनाओं को वास्तविक रूप में प्रस्तुत किया जाता है। (3) इसकी शैली विवरणात्मक तथा वर्णनात्मक होती
है। (4) यह पत्रकारिता के गुणों से सम्पन्न होता है।
रिपोर्ताज लेखक―(1) विष्णु प्रभाकर तथा (2) प्रभाकर माचवे।
 
प्रश्न 15 हिन्दी के शिकार-साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर―हिन्दी के शिकार-साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखक श्रीराम शर्मा हैं।
 
प्रश्न 16 शिकार-साहित्य से सम्बद्ध एक रचना का नाम लिखिए।
उत्तर―शिकार-साहित्य से सम्बद्ध एक रचना का नाम ‘शिकार’ है।
 
प्रश्न 17 गद्य-काव्य का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
या        गद्य-काव्य की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर―(1) गद्य-काव्य, गद्य तथा काव्य के बीच की विधा है। (2) इसमें गद्य के माध्यम से किसी
भावपूर्ण विषय की काव्यात्मक अभिव्यक्ति होती है।
 
प्रश्न 18 भावुकताप्रधान हिन्दी गद्य-काव्य-लेखकों में से किन्हीं दो लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर― (1) वियोगी हरि तथा (2) रामवृक्ष बेनीपुरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *