UP Board Class 9 Social Science Geography | भारत―आकार और स्थिति

By | April 6, 2021

UP Board Class 9 Social Science Geography | भारत―आकार और स्थिति

UP Board Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1 भारत-आकार एवं स्थिति

अध्याय 1.
                                       भारत―आकार और स्थिति
 
                                                    अभ्यास
NCERT प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए―
(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान 
(ख) उड़ीसा 
(ग) छत्तीसगढ़ 
(घ) त्रिपुरा
               उत्तर―(ख)
 
(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?
(क)9725 पू०
(ख) 70°6′ पू०
(ग) 6807′ पू 
(घ) 82°32 पू०
                      उत्तर―(क)
 
(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को
छूती है?
(क) चीन
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
 (घ) म्यांमार
                उत्तर―(ग)
 
(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कावारत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्रशासित क्षेत्र में जाएँगे?
(क) पुडुचेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन
                        उत्तर―(ख)
 
(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है।
आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान 
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल
               उत्तर―(ख)
 
प्रश्न 2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों के नाम बताइए। दक्षिण में
कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?
(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।
उत्तर―(i) (a) अरब सागर में लक्षद्वीप के द्वीप समूह हैं।
              (b) बंगाल की खाड़ी में अण्डमान और निकोबार के द्वीप समूह हैं।
 
(ii) विश्व के निम्नलिखित छ: देश विस्तार में भारत से बड़े हैं―
(1) रूस, (2) चीन, (3) कनाडा, (4) संयुक्त राज्य अमेरिका, (5) ब्राजील और
(6) ऑस्ट्रेलिया।
 
(iii) पाकिस्तान और अफगानिस्तान उत्तर-पश्चिम में स्थित हैं; चीन, नेपाल और भूटान उत्तर में
स्थित हैं; म्यांमार और बांग्लादेश पूर्व में स्थित हैं, जबकि श्रीलंका और मालदीव दक्षिण में
सँकरे समुद्र के पास स्थित हैं।
 
(iv) कर्क रेखा भारत के गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,झारखंड, पश्चिमी बंगाल,
त्रिपुरा और मिजोरम आदि राज्यों से होकर गुजरती है।
 
प्रश्न 3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा
2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है?
स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― भारतीय मानक समय से अभिप्राय उस समय से है जो समस्त भारत में मान्य है। जैसा कि 
आप जान चुके हैं कि भारत के सुदूर पूर्वी और सुदूर पश्चिमी क्षेत्रों के स्थानीय समय में दो घण्टे का 
अन्तर है। इसका अभिप्राय यह है कि हर स्थान का अपना-अपना एक अलग स्थानीय समय होता है। 
किन्तु हम इस स्थानीय समय को, जो भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न होता है। जैसे―अरुणाचल प्रदेश 
और गुजरात में स्वीकार नहीं कर सकते। ऐसा करने से परेशानी पैदा होगी और बुरी तरह से अव्यवस्था 
फैल जाएगी, दुर्घटनाएँ होंगी और न जाने क्या कुछ होगा। इसलिए सारे देश के लिए एक सामान्य समय 
स्वीकार कर लिया जाता है, जिसे उस देश का मानक समय कहते हैं।
हमारे देश भारत में 82°30 पूर्वी देशान्तर को मानक मध्याह्न रेखा स्वीकार किया गया है। इस विशेष 
स्थान के स्थानीय समय को सारे भारत में मानक समय के रूप में स्वीकार किया गया है। हमने 82°30′ 
पूर्वी देशान्तर को मानक मध्याह्न रेखा इसलिए स्वीकार किया है क्योंकि यह रेखा भारत के लगभग बीच में है। 
इसलिए पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों के लिए यह ठीक पड़ती है।
अत: भारतीय मानक समय का अपना विशेष महत्त्व है। इससे ऐसी कई प्रकार की गड़बड़ियों को रोका जा 
सकता है जो भिन्न-भिन्न स्थानीय समय अपनाने के कारण हो सकती है। भारतीय मानक समय के कारण सारे 
देश में समय की एकरूपता प्राप्त की जा सकी है।
 
प्रश्न 4. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?
उत्तर― प्रकृति ने भारत को एक महत्त्वपूर्ण स्थिति प्रदान की है। विश्व के मानचित्र को देखते ही
इसकी केन्द्रीय स्थिति एकदम स्पष्ट हो जाती है। जहाँ यह एक ओर पूर्वी देशों; जैसे―म्यांमार,
थाईलैण्ड, मलेशिया, सिंगापुर, चीन, जापान, कोरिया आदि से आसानी से सम्बन्ध स्थापित कर 
सकता है, वहाँ वह अनेक अरब, अफ्रीकी, यूरोपियन और अमेरिकी आदि देशों से भी आसानी 
से अपना सम्पर्क स्थापित कर सकता है।
इसी के तीनों ओर समुद्र है। विशेषकर हिन्द महासागर में जो इसे केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है, 
उसका इसे विशेष लाभ रहा है―
 
(i) तीनों ओर समुद्र होने के कारण भारत दोनों पूर्वी और पश्चिमी दिशाओं में आसानी से
व्यापार कर सकता है, वहाँ नेपाल और अफगानिस्तान जैसे चारों ओर भूमि से घिरे हुए देश
ऐसा करने में असमर्थ हैं। इस दृष्टि से भारत बिलकुल असहाय नहीं है।
 
(ii) भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों के साथ समुद्र लगता है इसलिए वह अपने पूर्वी तट से पूर्वी
दिशा में स्थित देशों और पश्चिमी दिशा में स्थित देशों से आसानी से व्यापार करके उत्तरोत्तर
प्रगति कर सकता है। इसी स्थिति का लाभ उठाते हुए उसने चारों ओर प्राचीन और
मध्यकाल में इतना धन अर्जित किया कि विश्व भर में उसे सोने की चिड़िया कहा जाने लगा।
 
(iii) हिन्द महासागर में अपनी केन्द्रीय स्थिति के कारण प्राचीन काल में भारतीय नरेशों ने केवल
अपनी आर्थिक स्थिति ही सुदृढ़ नहीं की वरन् श्रीलंका, इण्डोनेशिया के अनेक टापुओं,
म्यांमार, स्याम आदि देशों में अपनी बस्तियाँ भी बसाईं। ऐसा करने में उन्होंने इन बस्तियों
को अपनी सभ्यता और संस्कृति के रंग में रंग दिया। कई स्थानों पर आज भी पुरातत्त्व
अवशेष मिले हैं जो प्राचीन भारत की महान संस्कृति की गाथा गाते हैं।
 
(iv) पूर्व से पश्चिम और पश्चिम से पूर्व जाने वाला कोई भी समुद्री जहाज हो उसे भारत के
किसी-न-किसी बन्दरगाह से होकर अवश्य जाना पड़ता था। ऐसे में भारतीय व्यापार को भी
काफी प्रोत्साहन मिल जाता था, इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता।
 
(v) आज के युग में चाहे समुद्री जहाजों (Ships) का स्थान हवाई जहाजों (Aeroplanes) ने
लिया है, परन्तु वे हवाई जहाज समुद्र को पार करते हुए अनेक देशों में पहुँच जाते हैं। यदि
भारत के तीनों ओर समुद्र न होता तो उसकी स्वतन्त्रता और स्वच्छन्दता पर अवश्य ही कई
अंकुश लग जाते और उसे अनेक देशों के उनके ऊपर से उड़ान भरने के लिए उनसे आज्ञा
भी लेनी पड़ती।
ऊपर के विवरण से स्पष्ट है कि हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति का इसे अनेक 
प्रकार से लाभ मिला है।
 
मानचित्र कौशल
प्रश्न 1. निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए―
(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?
(iv) भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।
(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।
(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश।
(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।
(vill) सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य।
(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि।
(x) भारत के केंद्रशासित क्षेत्र।
उत्तर― (i) अरब सागर में स्थित द्वीप समूह―लक्षद्वीप।
               बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह―अण्डमान और निकोबार।
 
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप में शामिल देश हैं―पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत।
 
(iii) कर्क रेखा मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान
     और गुजरात राज्यों से होकर गुजरती है।
 
(iv) भारतीय संघ का सबसे दक्षिणी छोर इन्दिरा प्वॉइंट है जो अण्डमान और निकोबार द्वीप
      समूह पर अवस्थित है। मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी शीर्ष बिन्दु कन्याकुमारी है।
 
(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश 37°6′ है।
 
(vi) भारतीय मुख्य भूभाग का सबसे दक्षिणी अक्षांश अंशों में 8° 4′ है।
 
(vii) सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशान्तर क्रमश: 97° 25′ पूर्वी और 68° 7′ पूर्वी देशान्तर हैं।
 
(viii) गुजरात।
 
(ix) पाक जलसंधि।
 
(x) भारत के केन्द्रशासित प्रदेश निम्नलिखित हैं―
(1) चंडीगढ़, (2) दिल्ली, (3) दमन और दीव, (4) दादर और नगर हवेली,
(5) लक्षद्वीप, (6) अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह, (7) पांडिचेरी (पुदुचेरी)।
 
                                    अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
 
                                      बहुविकल्पीय प्रश्न
 
प्रश्न 1. दक्षिण की गंगा किस नदी को कहा जाता है?
(क) गोदावरी
(ख) ब्रह्मपुत्र
(ग) रावी सतलुज 
(घ) कृष्णा
                 उत्तर―(क) गोदावरी
 
प्रश्न 2. स्वेज नदी को कब खोला गया था?
(क) 1861 में
(ख) 1860 में
(ग) 1869 में
(घ) 1871 में
                 उत्तर―(ग) 1869 में
 
प्रश्न 3. कौन-सा/से देश भारत से बड़ा है/बड़े हैं?
(क) रूस
(ख) अमेरिका 
(ग) चीन 
(घ) ये सभी
               उत्तर―(घ) ये सभी
 
प्रश्न 4. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?
(क) 30 लाख वर्ग किमी
(ख) 31 लाख वर्ग किमी
(ग) 32.8 लाख वर्ग किमी
(घ) 32.9 लाख वर्ग किमी
                                 उत्तर―(ग) 32.8 लाख वर्ग किमी
 
प्रश्न 5. भारत कौन-से गोलार्द्ध में स्थित है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान 
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल
              उत्तर―(घ) नेपाल
 
प्रश्न 6. भारतीय संघ के दक्षिणतम बिन्दु को क्या कहा जाता है?
(क) इंदिरा चोटी 
(ख) इंदिरा बिंदु 
(ग) इंडिया बिंदु 
(घ) इंदिराणा बिंदु
                        उत्तर―(ख) इंदिरा बिंदु
 
प्रश्न 7. भारत विश्व का ……….. बड़ा देश है।
(क) सातवाँ
(ख) दूसरा
(ग) पहला
(घ) पाँचवाँ
              उत्तर―(क) सातवाँ
 
प्रश्न 8. पश्चिमी एवं पूर्वी घाट पर पड़ने वाले केन्द्रशासित प्रदेशों की संख्या
(क) 4
(ख) 5
(ग) 6
(घ) 7
        उत्तर―(क) 4
 
प्रश्न 9. क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
(क) केरल
(ख) त्रिपुरा
(ग) गोआ
(घ) मिजोरम
                उत्तर―(ग) गोआ
 
प्रश्न 10.क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है?
(क) जम्मू व कश्मीर
(ख) राजस्थान
(ग) गुजरात
(घ) ओडिशा
                  उत्तर―(ख) राजस्थान
 
प्रश्न 11. भारत में कितने राज्य हैं?
(क) 25
(ख) 29
(ग) 30
(घ) 21
         उत्तर―(ख) 29
 
प्रश्न 12. भारत और श्रीलंका को कौन-सा सागर अलग करता है?
(क) स्वेज नहर 
(ख) अरब सागर 
(ग) चिल्का झील 
(घ) पाक जलडमरू
                          उत्तर―(घ) पाक जलडमरू
 
                                 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
 
प्रश्न 1. भारत के पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
उत्तर― भारत-भूमि की सीमाएँ उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ उत्तर में
चीन, नेपाल और भूटान के साथ तथा पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश के साथ हैं। दक्षिण में श्रीलंका और मालदीव हैं।
 
प्रश्न 2. 1947 से पूर्व भारत में किस तरह के दो प्रकार के राज्य थे?
उत्तर― 1947 से पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य थे, प्रांत और रियासत। वायसराय द्वारा नियुक्त
अंग्रेज अधिकारी प्रांतों पर शासन करते थे और रियासतों का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पैतृकता 
के आधार पर अंग्रेजी शासकों की प्रभुसत्ता मानकर स्वायत्तता से किया जाता था।
 
प्रश्न 3. उपमहाद्वीप किसे कहते हैं? कौन-से देश मिलकर भारतीय उपमहाद्वीप बनाते हैं?
उत्तर― उपमहाद्वीप एक विशाल भौगोलिक इकाई है जो शेष महाद्वीप से अलग दिखाई देती है।
भारतीय उपमहाद्वीप में पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान एवं बांग्लादेश सम्मिलित हैं।
 
प्रश्न 4. कर्क रेखा से क्या तात्पर्य है?
उत्तर― 23°30 उत्तर अक्षांश से गुजरने वाली रेखा है जो पूरे देश को लगभग दो बराबर भागों में
बाँटती है, जिसे कर्क रेखा कहा जाता है।
 
प्रश्न 5. स्वेज नहर कब निर्मित हुई? स्वेज नहर का खुलना भारत के लिए किस प्रकार
महत्त्वपूर्ण था?
उत्तर― स्वेज नहर का निर्माण 1869 में पूरा हुआ। इस नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच 
दूरी 7000 किमी कम हो गई है जिसके कारण भारत और यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के 
देशों से व्यापार में काफी वृद्धि हुई।
 
प्रश्न 6. भारत की सीमाओं की लंबाई कितनी है?
उत्तर― भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15200 किमी और समुद्री तट रेखा अंडमान और
निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप समूह को मिलाकर 7516 किमी है।
 
प्रश्न 7. भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु कौन-सा है?
उत्तर― भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु जो इंदिरा बिंदु कहा जाता था, सन् 2004 में
सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया।
 
प्रश्न 8. कौन-से राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्रतट को स्पर्श नहीं करते हैं?
उत्तर― हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड राज्य की सीमा न ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 
और न ही समुद्र तट से मिलती है।
 
प्रश्न 9. कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर क्यों है?
उत्तर― कन्याकुमारी विषुवत् रेखा के समीप है और विषुवत् रेखा पर दिन-रात बराबर होते हैं।
जबकि कश्मीर 35° उत्तरी अक्षांश पर स्थित है इसलिए कश्मीर में ग्रीष्म और शीत ऋतु में दिन 
और रात बराबर नहीं होते। ग्रीष्म ऋतु में दिन बड़ा होता है और शीत ऋतु में रात बड़ी होती है।
 
                                      लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. प्रधान मध्याह्न रेखा क्या है? इसका दूसरा नाम क्या है और क्यों?
उत्तर― प्रधान मध्याह्न रेखा वह काल्पनिक रेखा है जो 0° अक्षांश दर्शाने के लिए प्रयोग की जाती 
है और ग्रीनविच से होकर गुजरती है। इसे ग्रीनविच मध्याह्न रेखा भी कहा जाता है क्योंकि यह लंदन 
में ग्रीनविच नामक स्थान से होकर गुजरती है।
 
प्रश्न 2. ‘भारत दक्षिण एशिया में महत्त्वपूर्ण सामरिक स्थिति में है। चर्चा करें।
उत्तर― भारतीय भूखंड पूर्व एवं पश्चिम एशिया के मध्य में स्थित है। भारत, एशिया, महाद्वीप का
दक्षिणमुखी विस्तार है। भारत पश्चिम स्थित यूरोप के देशों को पूर्व में स्थित एशियाई देशों को जोड़ने 
वाले हिन्द महासागर पार के समुद्री मार्ग की सामरिक केन्द्रीय स्थिति में है। भारतीय भूखंड पूर्व एवं पश्चिम 
एशिया के मध्य में स्थित है। भारत का जो भाग एशिया महाद्वीप से जुड़ा हुआ है (भू-मार्ग एवं दरों के रास्ते से) 
वह भारत को इसके उत्तर, पश्चिम एवं पूर्व में स्थित विभिन्न देशों से जोड़ता है। दक्षिण प्रायद्वीप हिन्द महासागर 
में दूर तक चला गया है जिससे भारत को पश्चिमी तट से पश्चिम एशियाई, अफ्रीका और यूरोप तथा दक्षिण-पूर्वी 
एवं पूर्वी तट से पूर्व-एशिया के देशों के साथ नजदीकी सम्बन्ध बनाने में मदद मिलती है।
 
प्रश्न 3. भारत की सामरिक स्थिति ने प्राचीन काल से ही जल एवं थल मार्ग द्वारा विचारों
             तथा सामान के आदान-प्रदान में कैसे योगदान दिया है?
उत्तर― भारत की सामरिक स्थिति ने प्राचीन काल से ही जल एवं थल मार्ग द्वारा विचारों तथा सामान के 
आदान-प्रदान में योगदान दिया है। यही कारण है कि हिन्द महासागर के सिर पर इसकी स्थिति महत्त्वपूर्ण है। 
इसके उत्तर में पर्वतों के बीच स्थित दरों ने प्राचीन यात्रियों को आवागमन का मार्ग उपलब्ध कराया है। उपनिषदों, 
रामायण, पंचतंत्र की कहानियों, भारतीय अंकों और दशमलव प्रणाली से संबंधित विचार इसी माध्यम से विभिन्न 
देशों तक पहुँच सका।
मसाले, मलमल और व्यापार का अन्य सामान भारत से अन्य देशों में ले जाया जाता था। दूसरी ओर यूनानी 
मूर्तिकला, पश्चिम एशिया से विभिन्न प्रकार के गुंबद एवं मीनार बनाने की भवन निर्माण कला देश के विभिन्न 
भागों में देखी जा सकती है।
 
प्रश्न 4.82°30′ को भारत का मानक अक्षांश क्यों चुना गया है?
उत्तर― 82°30′ को भारत का मानक अक्षांश चुना गया है क्योंकि यह उन अक्षांश एवं देशांतर
रेखाओं के मध्य में स्थित है जिनमें हमारा देश स्थित है। यह इलाहाबाद से गुजरती है। भारतीय मानक 
समय (IST) की गणना 82.5° पू० अक्षांश से की जाती है जो कि उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के मिर्जापुर 
कस्बे के एकदम पूर्व से गुजरती है। समय के अंतर के कारण किसी प्रकार के भ्रम से बचने और पूरे देश के 
लिए एक मानक समय निर्धारित करने के लिए 82°30 पू० अक्षांश से गुजरने वाली रेखा को चुना गया है। 
यही कारण है कि पूरे देश में घड़ियाँ एक ही समय दर्शाती हैं।
 
                                      दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. भारत की स्थिति, आकार एवं विस्तार का वर्णन कीजिए।
उत्तर― भारत उत्तरी गोलार्द्ध का एक विशाल देश है। इसका मुख्य भूभाग 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर अक्षांश 
तथा 6807′ पूर्व से 97°25 पूर्व देशांतर तक है। 23°30 उत्तर अक्षांश रेखा देश को लगभग दो बराबर भागों में 
विभक्त करती है तथा इसे कर्क रेखा के नाम से जाना जाता है। मुख्य भूभाग के दक्षिण-पूर्व में अंडमान और 
निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा लक्षद्वीप समूह अरब सागर में क्रमशः स्थित हैं। गुजरात, राजस्थान, 
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और त्रिपुरा ऐसे राज्य हैं जिनमें से कर्क रेखा गुजरती है।
भारत के भूभाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक
क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। भारत की थल सीमा रेखा लगभग 15,200 किमी
और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप समूह को मिलाकर 7,516 किमी है।
भारत उत्तर-पश्चिम, उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वतों से घिरा हुआ है। यह दक्षिण में 22° उत्तर
अक्षांश से हिन्द महासागर की ओर संकरा होता चला गया है जहाँ इसे दो सागरों में विभाजित कर देता है―पश्चिम में
अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी।
 
प्रश्न 2. भारत की तट रेखा कितनी लम्बी है? इसके पाँच लाभों का वर्णन कीजिए।
उत्तर― भारत की समुद्री तट रेखा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह एवं लक्षद्वीप समूह के साथ
7516.6 किलोमीटर और स्थलीय सीमा रेखा लगभग 15200 किलोमीटर है।
भारतीय तट रेखा के पाँच लाभ―भारतीय तट रेखा के पाँच लाभ निम्नवत् हैं―
 
(i) यह व्यापार के लिए अति उपयोगी है।
 
(ii) यह बन्दरगाहों के विकास के लिए अनुकूल दशाएँ उपलब्ध कराती है।
 
(iii) यह रोजगार सृजन में सहायक है।
 
(iv) अफ्रीका, औद्योगिक दृष्टि से विकसित यूरोप तथा तेल-सम्पन्न पश्चिमी एशिया को
दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों; यथा-चीन व जापान, विकसित उद्योग वाले देशों;
यथा―ऑस्ट्रेलिया व संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट को जोड़ने वाले महासागरीय
जलमार्ग भारत से होकर गुजरते हैं।
 
(v) यह बाहरी बलों से सुरक्षा के लिए समुद्र तट रेखा की नियमित निगरानी रखने में सहायक है।
 
                              मानचित्र कौशल
• भारत के राजनैतिक रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित की स्थिति का पता लगाएँ व अंकित
करें―
1. भारत की मानक अक्षांश रेखा, 2. मुख्य भूखंड का सबसे दक्षिणी बिन्दु, 3. मुख्य भूखंड का
सबसे उत्तर का बिन्दु,4. भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु,5. भारत का सबसे पश्चिमी अक्षांश।
उत्तर―
 
                                             ■

One thought on “UP Board Class 9 Social Science Geography | भारत―आकार और स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *